For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुणे टेस्ट के बाद भी भज्जी के नहीं बदले सुर, 'ओ कीफे' पर दिया बड़ा बयान

भज्जी ने पिच पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीद है कि आने वाले मैचों में हमें अच्छी पिचें देखने को मिलेंगी।

पुणे। एक बार फिर से भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आस्ट्रेलिया वालों को जरूर मिर्ची लग जाएगी। पुणे टेस्ट में मेहमान टीम के लिए वरदान साबित हुए स्पिन गेंदबाज 'ओ कीफे' के बारे में भज्जी ने कहा कि अभी थोड़ा ठहर जाइए, उनकी परीक्षा अभी अच्छी पिच पर होनी बाकी है।

पुणे टेस्ट के बाद भी भज्जी के नहीं बदले सुर

गौरतलब है कि पुणे टेस्ट में 12 विकेट लेकर भारतीय शेरों को बुरी तरह से पस्त करने वाले 'ओ कीफे' की तारीफ पूरा विश्वमीडिया कर रहा है, ऐसे में भज्जी का ये कमेंट जरूर सनसनी पैदा करता है।

'ओ कीफे' पर दिया बड़ा बयान

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से बात करते हुए हरभजन ने साफ लफ्जों में कहा कि वो आस्ट्रेलिया के इस स्पिनर की तारीफ तभी करेंगे जब वो ऐसा ही प्रदर्शन अच्छी पिचों पर करेंगे।

भारत की हार के लिए पुणे की पिच जिम्मेदार

मालूम हो कि हरभजन सिंह ने पुणे टेस्ट में भारत की हार के लिए वहां की पिच को जिम्मेदार ठहराया है। हरभजन का कहना है कि पुणे की पिच 'ओ कीफे' के दमदार प्रदर्शन और आस्ट्रेलिया की जीत में मददगार रही, जहां तीन दिन में ही 40 विकेट गिर गए।

भारत को मिली करारी शिकस्त

आपको बता दें कि 'ओ कीफे' के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत को रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी हार पुणे टेेस्ट में दी है। यहां आपको ये भी बता दें कि हरभजन ने ही श्रृंखला शुरू होने से पहले कहा था कि भारत, आस्ट्रेलिया को 4-0 से मात देगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+