टेस्ट मैच: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर- 41/1
हैदराबाद। यहां के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन था।
खास बातें
- बांग्लादेश ने खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं।
- बांग्लादेश की ओर से आउट होने वाली खिलाड़ी सौम्या सरकार रहे।
- जो कि 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- वो भारतीय गेंदबाज उमेश यादव का निशाना बने।
- इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के आगे पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
- #IndvBan:कप्तान कोहली की सफलता के पीछे ये धर्मगुरू..क्या सच?
- विराट कोहली के दोहरे शतक के बाद रिद्धिमान साहा ने भी शानदार शतक लगाया।
- यह साहा की दूसरी टेस्ट सेंचुरी है।
- वहीं रविंद्र जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
- भारत के खिलाड़ियों की बेहतरीन पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 687 रन बनाए।
- जिसके बाद कप्तान कोहली ने भारत की पारी घोषित कर दी।
- भारत के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा(106) और जडेजा (60) पर नॉटआउट लौटे।
- #IndvBan: कप्तान विराट कोहली ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा
- टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह पांचवां सर्वोच्च स्कोर है और लगातार तीन पारियों में 600 से अधिक का स्कोर खड़ा करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है।
- भारत के इस स्कोर में मुरली विजय (108), चेतेश्वर पुजारा (83) और अजिंक्य रहाणे (82) के भी अहम योगदान रहे।
- अब बंगाल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे धोनी, निभा सकते हैं कोच की भूमिका
- आज सबसे पहले तीन विकेट पर 356 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 456 के कुल योग पर रहाणे के रूप में लगा।
- रहाणे 82 रनों पर आउट हुए।
- इससे पहले अजिंक्य रहाणे ने अपना अर्धशतक लगाया था।
- यह रहाणे का दसवां अर्धशतक था।
- रहाणे ने शाकिब अल हसन की बॉल पर चौका लगाकर अपने 50 रन पूरे किए थे।
- रहाणे ने 50 रन 73 बॉल में पूरा किया जिसमें 8 चौके शामिल हैं।
- भारत बनाम बांग्लादेश: विराट कोहली ने जड़ा 16वां शतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
- चौथे विकेट के लिए कोहली और रहाणे ने तीसरी बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी की।
- जो इस विकेट के लिए किसी भी भारतीय जोड़ी का सर्वाधिक है।
- पहले दिन क्या क्या हुुआ-क्लिक करें
टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा
बांग्लादेश : मुश्फिकुर रहमान (कप्तान विकेटकीपर), सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, मोमिनुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल-हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, कमरुल इस्लाम रब्बी।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



