For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह बोले- गुमशुदा सुरेश रैना की तलाश, धवन ने बताई गायब होने की वजह

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 15 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर रैना को चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और उनके पूर्व साथा हरभजन सिंह ने उनकी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनकी गुमशुदगी का इस्तहार दर्ज है। हरभजन सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने सुरैश को कहीं देखा है। जहां उनकी इस पर सुरेश रैना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने कमेंट किया और बताया कि किस वजह से यह भारतीय बल्लेबाज गायब हो गया है।

हरभजन सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रैना की फोटो है और ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि इस साल मार्च से यह शख्स गुम हो चुका है। तस्वीर के नीचे हरभजन सिंह ने रैना का नाम लिखते हुए कहा है, 'शायद रैना सीख चुके हैं कि कैसे खाना बनाया जाता है पर वह शायद भूल गए हैं कि मैसेज कैसे किया जाता है। अगर इनकी कोई खबर मिले तो शेयर करें।'

और पढ़ें: क्या कंगाल हो गया है BCCI, 10 महीनों से नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी

हरभजन सिंह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'लंबे समय से मेरी सुरेश रैना से बात नहीं हो पाई है। वह शायद करियर के 15 साल का जश्न मनाने में काफी व्यस्त हैं। अगर आपको कहीं यह मिले तो जानकारी शेयर करे।'

हरभजन की तस्वीर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्याह के बाद सब ऐसे ही गायब हो जाते हैं, हैं ना पाजी।'

आपको बता दें कि सुरेश रैना ने 15 साल पहले मतलब 30 जुलाई 2005 को अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करते हुए श्रीलंका के खिलाफ दांबुला के मैदान पर अपना पहला वनडे मैच खेला था। इतना ही नहीं करियर के दौरान सुरेश रैना पहले भारतीय बल्लेबाज बनें जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक जमाने का कारनामा किया।

और पढ़ें: IPL 2020 में BCCI नहीं तोड़ेगी VIVO से करार, जानें बैठक में लिये गये कौन से मुख्य फैसले

अपने करियर के दौरान सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 5615 रन बनाए हैं और उनका औसत 35।31 का रहा है। इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज के नाम आईपीएल में 193 मैच खेलकर 5368 रन हैं और उन्हें वहां का किंग कहा जाता है। आईपीएल में इस बल्लेबाज ने एक शतक और 38 अर्धशतक अपने अपने नाम किए हैं।

Story first published: Monday, August 3, 2020, 4:42 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+