For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगस्त्य ने लिए पूल में पहली बार उतरने के मजे, हार्दिक पांड्या और नताशा ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्लीः जब आप नए माता-पिता बनते हैं तब अपने बच्चे के साथ बिताया हुआ हर पल आपको यादगार लगता है। आप चाहते हैं कि अपने नन्हें बालक के साथ आपका हर समय गुजरे। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशू पांड्या का निधन हाल ही में हुआ था। पांड्या पिता के करीबी थे और उनके निधन पर सार्वजनिक जीवन से गुमसुम भी लगे। उन्होंने 'अपने' फिल्म का गाना पोस्ट करके बताने की कोशिश की थी कि पिता की याद कितनी सताती है।

अगस्त्य की फोटो काफी वायरल हो चुकी हैं-

जीवन कठोर है लेकिन वह बैलेंस भी बनाकर चलता है और हार्दिक के पास अब खुद पिता का रोल निभाकर बेटे का पालन-पोषण करने का मौका है। उनका बेटा अगस्त्य धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है और पिता के साथ मुस्कान के साथ सोशल मीडिया के लायक पोज भी दे देता है।

हार्दिक भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का हिस्सा होने के चलते इस समय चेन्नई में है। हाल में ही उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ मिलकर बेटे की कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। हार्दिक को खुश देखकर क्रिकेट फैंस को भी काफी अच्छा लगा है और अगस्त्य की फोटो काफी वायरल हो चुकी हैं।

माता-पिता के साथ पूल का पहली बार आनंद लिया-

अगस्त्य ने भी माता-पिता के साथ पूल का पहली बार आनंद लिया। नताशा ने इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट पर कैप्शन दिया है- 'हमारे लड़के का पूल में पहला दिन।'

हार्दिक ने भी फोटो शेयर किए हैं और कैप्शन दिया है कि उनका बेटा पानी से काफी प्यार करता है।

इन तस्वीरों को आप यहां पर देख सकते हैं-

फोटो की इन सीरीज में आप हार्दिक को नताशा के साथ देख सकते हैं और अगस्त्य को पापा के साथ पूल में लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। अगस्त्य बाद में पिता के साथ स्ट्रॉलर पर सवार होकर वापस चले जाते हैं।

नासिर हुसैन ने दी अगले टेस्ट में एंडरसन की जगह पर इस गेंदबाज को खिलाने की सलाह

भारतीय टीम के साथ चेन्नई में हैं हार्दिक पांड्या-

भारतीय टीम के साथ चेन्नई में हैं हार्दिक पांड्या-

फिलहाल हार्दिक पांड्या का अगले टेस्ट में चयन होगा या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। भारत की टीम में कुछ बदलाव संभव जरूर है लेकिन यह स्पिन डिपार्टमेंट में अधिक होने की संभवना है। शाहबाज नदीम और वाशिंगटन सुंदर की जगह पर कुलदीप यादव का चयन होना काफी संभावनाशील लग रहा है। ऐसा भी हो सकता है नदीम की जगह पर यादव आ जाएं और सुंदर की जगह पर हार्दिक पांड्या आ जाएं क्योंकि सुंदर की तरह हार्दिक भी ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

हार्दिक की बड़ी मुश्किल इस समय उनकी गेंदबाजी है। उन्होंने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है और वे टेस्ट स्तर पर कितनी गेंदबाजी कर पाएंगे, इस बारे में कोई पुख्ता तौर पर कह नहीं सकता। बेन स्टोक्स हार्दिक से कहीं बेहतर ऑलराउंडर हैं लेकिन चेन्नई के पहले टेस्ट में वे भी एक खानापूर्ति किस्म के बॉलर ही अधिक नजर आए थे।

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 9:56 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+