धोनी की तरह फिनिशर का रोल निभाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरकार अपनी पीठ की चोट से उबर गए हैं और टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्हें भारत ए टीम में पहले ही चुन लिया गया है। यह टीम तीन एक दिवसीय और दो चार दिवसीय मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। यह बात सब जानते हैं कि पांड्या के लिए धोनी एक आर्दश खिलाड़ी हैं। इसके अलावा धोनी ने अपने करियर में लंबे समय तक दुनिया के बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ने टीम से धोनी की गैरमौजूदगी पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

न्यूजीलैंड दौरा होगा हार्दिक का फिटनेस टेस्ट
26 वर्षीय बड़ौदा क्रिकेटर का भारत के लिए अंतिम मुकाबला टी 20 आई खेल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके समापन के तुरंत बाद, उन्हें पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत का पता चला और डॉक्टरों की सिफारिशों के बाद उनका ऑपरेशन हुआ। बीसीसीआई ने भी उनका समर्थन किया क्योंकि अक्टूबर में होने वाले टी 20 विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका होने की उम्मीद है।
भारत के पूर्व कोच की युवाओं से अपील- नखरा छोड़ो, हार्दिक पांड्या जैसे मत बनो

धोनी की जगह भरने को लेकर दिया बयान
पांड्या देश भर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक के रूप में उभरे हैं, जो अपनी क्लीन हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। एक साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की जगह भरने को लेकर दिल खोलकर अपनी राय दी। हार्दिक ने कहा कि वह टीम में एमएस धोनी की जगह कभी भी नहीं भर पाएंगे। बता दें कि धोनी की तरह से पांड्या भी निचले क्रम पर बैटिंग के लिए तब आते हैं जब टीम को उनसे अच्छी फिनिशिंग की उम्मीद होती है।

'कभी भी धोनी नहीं बन पाऊंगा'
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि वह चुनौती लेने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि वह अपनी टीम की मदद करने के लिए सब कुछ करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं कभी भी धोनी के जूते नहीं भर पाऊंगा (धोनी की जगह नहीं ले पाऊंगा) इसलिए मैं ऐसा नहीं सोचता। ईमानदारी से मैं इस चुनौती को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह हमेशा उस टीम के लिए होगा। यह सीढ़ी पर एक कदम होगा जो धीरे-धीरे विश्व कप की ओर आगे बढ़ेगा।" हार्दिक पंड्या ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा।
मयंक अग्रवाल ने बहाया जिम में पसीना, वर्कआउट के लिए फैंस से पूछा ये सवाल, VIDEO
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
