For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : धोनी-साक्षी की पार्टी में सिगार का कश लगाते दिखे टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या

साक्षी धोनी का जन्मदिन आया तो धोनी ने इसको यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन, इस जन्मदिन में लोगों के निशाने पर भारतीय टीम का एक मुख्य खिलाड़ी आ गया है। इस खिलाड़ी का नाम है- हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ बढ़िया टाइम बिता रहे हैं। भारतीय टीम की 3 मैचों की टी20 सीरीज में माही को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में धोनी के पास परिवार को देने के लिए समय भी भरपूर है। वो अपना ज्यादातर समय बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ ही गुजारते हैं।

धोनी की शानदार पार्टी

धोनी की शानदार पार्टी

ऐसे ही समय में जब धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन आया तो धोनी ने इसको यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन, इस जन्मदिन में लोगों के निशाने पर भारतीय टीम का एक मुख्य खिलाड़ी आ गया है। इस खिलाड़ी का नाम है- हार्दिक पंड्या। जो इस समय चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में पंड्या भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।

कपिलदेव ने धोनी की उम्र को लेकर कही बड़ी बात तो विराट को बताया 'सुपरमैन'

अपने हाथ में कुछ छुपाते हुए नजर आए पंड्या

अपने हाथ में कुछ छुपाते हुए नजर आए पंड्या

पंड्या ने एक तरफ जहां पार्टी में शामिल होकर चार चांद लगाए, तो वहीं दूसरी ओर वो पार्टी में ऐसा कुछ कर बैठे जिसके कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल इस पार्टी के वायरल वीडियों में पंड्या को सिगार पीते हुए देखा जा रहा है। हार्दिक धोनी के पीछे खड़े थे। केक कटने के दौरान जब पंड्या ने ताली बजाई तो उनके हाथ में कुछ नजर आया।

Video: रबाडा की इस गेंद ने मैदान पर मौजूद हर शख्स को कर दिया हैरान

मुंह से धुंआ छोड़ा तो समझ आया सारा माजरा

मुंह से धुंआ छोड़ा तो समझ आया सारा माजरा

देखा गया कि हार्दिक इस चीज को छुपाते हुए अपने मुंह तक लेकर जा रहे हैं। शुरू में तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में जब पंड्या ने अपने मुंह से धुंआ छोड़ा तब सब माजरा समझ में आ गया। धुंआ तब छोड़ा जाता है जब आप स्मोक करते हैं। इस दौरान हार्दिक काफी धुंआ मुंह से छोड़ते देखे गए।

घटना का वीडियो

पंड्या ने अपना कारनामा छुपाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन जब वीडियों पोस्ट हुआ तो बहुत आसानी से सब देखा जा सकता है। फंकी लुक में नजर आ रहे हार्दिक मुंह से काफी सारा धुआं छोड़ते हुए साफ देखे जा सकते हैं। अपनी मस्तमौला जीवनशैली के लिए जाना जाने वाला यह स्टार ऑलराउंडर कभी अपने बयानों और भी अपने कारनामों से सुर्खियों में बना रहता है।

जडेजा को भी हुक्का पीने पर मिली थी सलाह

जडेजा को भी हुक्का पीने पर मिली थी सलाह

राजपूताना अंदाज के लिए खासे चर्चित रवींद्र जड़ेजा भी भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अपनी शान काफी पसंद है। शतक या अर्धशतक मारने के बाद बल्ले से उनकी तलवारबाजी हो या पशुओं के साथ उनका प्रेम कई मौकों पर इन्होंने भी कई ऐसे काम किए हैं जिसकी वजह से ये सुर्खियों में रहे हैं। जडेजा ने एक बार हुक्का का कश लेते हुए अपनी तस्वीर इंस्टग्राम पर पोस्ट की तो सोशल मीडिया के यूजर्स ने इन्हें ट्रोल कर दिया। क्रिकेट स्टार होने की वजह से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में इन खिलाड़ियों की दीवानगी है और लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को ऐसा लगता है कि क्रिकेटर्स का व्यवहार अनुकरणीय है। अब जिम्मेदारी इन लोगों की है आखिर यह किसे पब्लिक तक पहुंचाना चाहते हैं, अपनी अच्छी छवि या फिर कुछ अनछुए पहलू।

Story first published: Monday, November 19, 2018, 15:44 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+