
धोनी से एक नौजवान वाली उम्मीदें ना करें
एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कपिल ने कहा कि लोग अभी तक धोनी से उम्मीद करते हैं कि वे ऐसा ही खेल दिखाए जैसे की वह 20-25 साल की उम्र में दिखाया करते थे। लोगों को यह समझना होगा कि वह अब दोबारा 20 साल के नहीं हो सकते हैं। इस समय धोनी के लिए सबसे जरूरी चीज उनकी फिटनेस है। मैं चाहता हूं कि वे देश के लिए मैच खेलते रहे।"

'दुनिया में कुछ लोग खास होते हैं, विराट उनमें से एक हैं'
वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक स्पेशल इंसान और स्पेशल खिलाड़ी हैं। कुछ लोग खास होते हैं और कोहली उनमें से एक हैं। एक प्रतिभाशाली व्यक्ति कठिन मेहनत के दम पर सुपरमैन बन सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि उनके अंदर प्रतिभा और अनुशासन दोनों हैं, इसी बात ने उनको बेहद खास बना दिया है।"
ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर टिम काहिल ने बांधे 'लीजेंड' कोहली की तारीफों के पुल

गुड लक टू रवि शास्त्री
इस दौरान कपिल ने रवि शास्त्री के बारे में भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सोचते हैं कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के लिए सबसे बेहतर कोच हैं, तो उन्होंने कहा, "देखिए अगर भारतीय टीम और कप्तान उनसे खुश हैं तो किसी और को सवाल नहीं उठाना चाहिए। मैं नहीं जानता टीम के अंदर इस समय कैसे काम होता है। इसलिए ज्यादा जवाब नहीं दे सकता। अगर टीम खुश है और रवि अच्छा काम कर रहे हैं तो मैं उनको गुड लक कहता हूं।"
VIDEO : धोनी-साक्षी की पार्टी में सिगार का कश लगाते दिखे टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या

विराट ने फिर की थी शास्त्री की तारीफ
उल्लेखनीय है कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेस के समय कहा था कि रवि ऐसे इंसान नहीं है जो उनकी हां में हां मिलाते हो। रवि उनकी अधिकतर बातों पर ना कहते हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर है। भारत पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरूआत कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
