For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को बेताब हैं हार्दिक पांड्या, खुद बताया कैसी है तैयारी

नई दिल्ली। आजकल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। पांड्या बड़ौदा के लिए रणजी टॉफी में मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे। इसके साथ ही उनकी नजरे भारतीय टीम में वापसी पर भी टिकी हैं।

टेस्ट क्रिकेट खेलने पर है नजर

टेस्ट क्रिकेट खेलने पर है नजर

फिलहाल भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्टों की सीरीज खेल रहा है। पांड्या की नजर किसी तरह से टेस्ट खेलने पर टिकी है इसलिए उन्होंने कहा कि टेस्ट की तैयारी के लिए चार दिनी मैच खेलना ज्यादा बेहतर रहेगा। पांड्या ने एक चैनल से हुई बातचीत के दौरान कहा, 'अगर मैं टेस्ट मैच खेल रहा हूं तो मुझे चार दिनी मैच खेलने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वन डे मैच तो चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद हैं। मैं इस समय इस बात पर ध्यान लगा रहा हूं कि क्या मैं टीम में वापसी कर सकता हूं क्योंकि फिलहाल टीम में मेरी वापसी के लिए गुंजाइश है। मैं देखता हूं कि रणजी ट्रॉफी में कैसा खेल दिखा पाता हूं।'

'टीम से लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल'

'टीम से लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल'

पांड्या ने माना कि टेस्ट खेलना एक अलग ही स्तर का मामला है। काम का दबाव उसमें बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे में रणजी ट्रॉफी के जरिए मैं अपना फिटनेस स्तर भी परखना चाहता हूं। मैं फिलहाल रणजी ट्रॉफी पर फोकस कर रहा हूं। उसके बाद जितना जल्दी हो सके मैं भारतीय टीम में वापस आना चाहता हूं। टीम से लंबे समय तक बाहर बने रहना मेरे लिए मुश्किल है।' फिलहाल बड़ौदा की टीम रणजी सत्र में पांचवे नंबर पर चल रही है।

रोहित शर्मा ने युवराज को दी जन्मदिन की बधाई तो उन्हें मिली यह 'धमकी'

पांड्या ने की जबरदस्ती तैयारी

बता दें कि पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी और उनको स्ट्रैचर की सहायता से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा था। पंड्या इस दौरान लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और यदि ये समय रहते हुए अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो उनको आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। पंड्या की इस वीडियो से आप देख सकते हैं कि यह युवा ऑलराउंडर टीम में वापस आने के लिए किस तरह पसीने बहा रहा है।

Story first published: Friday, December 14, 2018, 14:02 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+