
लड़कियों पर कमेंट को लेकर पांड्या
दरअसल शो में पांड्या ने लड़कियों को लेकर कुछ ऐसे कमेंट किए थे जो ना केवल उनके फैंस को नागवार लगे बल्कि ये कमेंट्स अन्य लोगों के लिए भी बात करने का विषय बन गए। इतना ही पांड्या को अपनी टिप्पणी के लिए नारी-विरोधी तक कहा जाने लगा। मामले हाथ से निकलता देख अब पांड्या ने माफी मांगना ही सबसे बेहतर समझा है। उन्होंने इस विषय पर माफी मांग ली है।

करण जौहर की गुगली पर पांड्या क्लीन बोल्ड
कॉफी विद करण एक ऐसा शो है जहां करण जौहर अपने सवालों से मेहमानों को ऐसा फसाते हैं कि अगर आपने ज्यादा ही बेबाकी से उनको जवाब देने की कोशिश की तो आप फस भी सकते हैं। पांड्या ने बेबाकी और बेफिक्र अंदाज दिखाते हुए करण के हर सवाल का जवाब ऐसे ही दिया था। इसके चलते उनके कुछ जवाब दर्शकों को पसंद नहीं आए और बाद में पांड्या खूब ट्रोल किए गए। पांड्या को सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदार और महिलाओं की इज्जत ना करने वाला इंसान बताया जाने लगा।
कोहली ने पांड्या, राहुल और मयंक के साथ मनाया जीत का जश्न, तस्वीर वायरल
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 9, 2019 |
पांड्या ने माफी में बोले ये शब्द-
इस मामले में खुद को घिरता देख पांड्या ने कहा कि शो में मेरे द्वारा की गई टिप्पणी के बाद, मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें मैंने किसी तरह की चोट पहुंचाई। मैं ईमानदारी से कहूं तो शो के दौरान मैं दिमागी तौर पर थोड़ा दूर चला गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से मेरा मतलब किसी का अपमान या चोट पहुंचाना नहीं था। बता दें कि शो में पांड्या ने विराट को सचिन से बेहतर बल्लेबाज बताने के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ खुलासे किए थे।
|
ये सब कहा था पांड्या ने शो के दौरान-
हार्दिक पांड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े अन्य सवालों के जवाब देकर फैंस का गुस्सा बढ़ा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने शारीरिक संबंधों जैसी चीजों के बारे में अपनी 'खुली सोच' का प्रदर्शन किया था जो अधिकांश लोगों के गले नहीं उतरा। पांड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां उन्होंने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ इशारा करके बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं।
अब दुनिया की महाशक्ति अमेरिका में भी बजेगा क्रिकेट का डंका, ICC ने की बड़ी घोषणा


Click it and Unblock the Notifications
