For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

4 महीने बाद बेटे अगस्त्य से मिले हार्दिक पांड्या, पत्नी नताशा ने शेयर किया Video

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे और टी20 मैचों की सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाजी कर नये फिनिशर के रूप में उभरने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भारत लौट आये हैं। भारत लौटने के बाद हार्दिक पांड्या अपने घर पर पहुंच गये हैं, जहां पर वो करीब 4 महीने के बाद अपने नवजन्मे बेटे अगस्त्य से मिल सके हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया था कि वह अपने बेटे को कितना याद कर रहे हैं और इतने लंबे समये से उसके साथ समय न बिता पाने का दर्द बयां नहीं कर सकते।

वहीं घर पहुंचने के बाद हार्दिक ने अपने इस दर्द को बेटे अगस्त्य के साथ समय बिताकर दूर किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं आयेंगे जोस बटलर, पहले 2 टेस्ट मैचों से बाहर, जानें क्यों

हार्दिक पांड्या और उनके बेटे का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तेजी से वायरल होते इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज आधे घंटे में इसे 3 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं और खबर लिखे जाने तक 10 लाख लोगों तक पहुंच चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य को अपनी गोद में लिया हुआ है और जिसमें वह बड़े प्यार से खेलता हुआ नजर आ रहा है।

और पढे़ं: AUS vs IND: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, 72 गेंदों में 6 छक्के लगा ठोंका शतक

गौरतलब है कि नताशा और हार्दिक पांड्या ने इस साल की शुरुआत में सगाई की थी और लॉकडाउन के दौरान सादे अंदाज में शादी की। वहीं अप्रैल में ही हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा के गर्भवती होने की खबर अपने फैन्स को दी थी। वहीं 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पांड्या के घर बेटे का जन्म हुआ जिसके बाद अगस्त में वह यूएई आईपीएल खेलने चले आये और वहीं से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ पहुंचे थे। ऐसे में जन्म के काफी महीनों तक दूर रहने के बाद आखिरकार हार्दिक को अपने बेटे के साथ समय बिताने का वक्त मिल गया है।

देखें वीडियो:

Story first published: Saturday, December 12, 2020, 20:36 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+