Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नताशा-हार्दिक ने शेयर की बेटे संग तस्वीर, लिखा बेहद प्यारा मैसेज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हाल ही में पिता बने हैं, जिसके बाद से आयो दिन वह सोशल मीडिया पर अपने बेटे की क्यूट तस्वीरें पोस्ट करते नजर आते हैं। हार्दिक पांड्या पहले भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते नजर आते थे। इस फेहरिस्त में एक बार फिर से नताशा और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक खूबसूरत सा मैसेज भी लिखा है।

और पढ़ें: ICC के एक नियम के चलते श्रीलंका को टालना पड़ा लंका प्रीमियर लीग, जानें अब कब होगा आयोजन

उल्लेखनीय है कि 31 मई 2020 को एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस बात की जानकारी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप में पतंजलि के बाद Unacademy भी रेस में, BCCI को 300 करोड़ की उम्मीद

नताशा ने लिखा बेहद प्यारा मैसेज

नताशा ने लिखा बेहद प्यारा मैसेज

उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने इस साल की शुरुआत में ही अपनी सगाई का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। हार्दिक पांड्या ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के दौरान दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 30 जुलाई को हार्दिक और नताशा माता-पिता बने।

नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। यह दोनों की तस्वीरें बेहद प्यारी हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा- जब मैं तुम्हें गोद में लेती हूं तो जिंदगी को मायने मिलते हैं।

हार्दिक पांड्या ने भी लिखा खास संदेश

हार्दिक पांड्या ने भी लिखा खास संदेश

वहीं हार्दिक पांड्या ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हार्दिक के बेटे ने उनकी उंगली पकड़ी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन दिया- मेरा आशीर्वाद।

बता दें कि हार्दिक पांड्या अपनी बैक इंजुरी की वजह से काफी वक्त तक टीम इंडिया से बाहर थे। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वापसी की थी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसके बाद कोरोना वायरस की वजह से इस सीरीज को रद्द कर दिया गया।

आईपीएल में वापसी करने वाले हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने अपना वनडे डेब्यू अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में किया था। कोरोना वायरस की वजह से 29 मार्च को होने वाला आईपीएल 2020 स्थगित चल रहा था, लेकिन अब इसकी घोषणा हो चुकी है। इस साल आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और उम्मीद है कि वह फिट होकर अपनी फॉर्म में होंगे।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 10:00 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+