For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC के एक नियम के चलते श्रीलंका को टालना पड़ा लंका प्रीमियर लीग, जानें अब कब होगा आयोजन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईसीसी ने खिलाड़ियों को इस महामारी के संक्रमण से बचाने के लिये कई नियमों में बदलाव किया है, जिसमें किसी टूर्नामेंट, लीग या सीरीज से पहले खिलाड़ियों को 14 दिन के लिये क्वारंटीन होना अनिवार्य है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट (SLC) बोर्ड ने महामारी के बीच अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने के लिये लंका क्रिकेट लीग का आयोजन करने का प्रस्ताव दिया था जिसे सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई थी। हालांकि आईसीसी का यह नियम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के लिये गले की फांस बन गया और अंत में एसएलसी बोर्ड को टॉप विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते इस लीग को फिलहाल टालना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना है, जिसके चलते लंका प्रीमियर लीग जो कि 28 अगस्त से शुरु होने के लिये प्रस्तावित थी उसका आयोजन नामुमकिन हो जाती। इतना ही नहीं विदेशी खिलाड़ियों के लिये 14 दिनों तक आईसोलेशन में रहना बड़ा मुद्दा भी माना जा रहा था, जिसे देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने फिलहाल इसे टालने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप में पतंजलि के बाद Unacademy भी रेस में, BCCI को 300 करोड़ की उम्मीद

एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने न्यूजवायर को बताया, 'हमने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। देश में एंट्री करने वाले किसी व्यक्ति के लिए 14 दिन की पृथकवास अवधि अनिवार्य है। इसलिए अगस्त के अंत में टूर्नामेंट का आयोजन करना मुश्किल है।'

सिल्वा ने आगे बात करते हुए कहा कि आईपीएल का आयोजन भी 19 सितंबर से किया जा रहा है ऐसे में जो खिलाड़ी उस लीग में भाग लेने वाले हैं उनके लिये क्वारंटीन नियमों का पालन करने में दिक्कत आ सकती है। इसको देखते हुए हम अब इस टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल के बाद कराने के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'हम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद नवंबर के मध्य में इस टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होना है।'

और पढ़ें: IPL 2020: 4 कारण जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम UAE में जीत सकती है अपना पहला खिताब

आपको बता दें कि एलपीएल में पांच टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले जाने थे जिसका फाइनल 20 सितंबर को प्रस्तावित था। खबरों के अनुसार इस लीग में भाग लेने के लिये कुल 93 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपनी रूचि दिखाई थी।'

Story first published: Friday, August 14, 2020, 15:55 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+