Hardik Pandya ने खुलेआम दे डाली धमकी, वीडियो शेयर कर बोले 'सबसे बदला लूंगा'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 11 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। दरअसल टीम इंडिया की रिवाज रही है कि वह हर जीत और टीममेट्स के जन्मदिन पर केक काटकर जमकर जश्न मनाती है। 11 अक्टूबर को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगर और टीम फिजियो पैट्रिक फारहार्ट का जन्मदिन था।

इस मौके पर खिलाड़ियों ने पांड्या को जमकर केक लगाया। बांगड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था जिसमें तीनों के चेहरे पर काफी केक लगा नजर आ रहा है। इस दौरान टीम इंडिया ने खूब मस्ती की। अब पांड्या ने उस मस्ती का वीडियो शेयर करते हुए साथी खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए लिखा है- साल में एक बार सभी का जन्मदिन आता है, बदला 'स्वीट' होगा।

Everyone's birthday 🎁comes once a year... revenge will be "sweet" 🍰 😉 #cakesmash #throwback #birthday #teamindia

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

वीडियो में देख सकते है कि पांड्या केक काट रहे हैं साथी खिलाड़ी उनके आस पास खड़े हैं। शर्टलेस खड़े पांड्या के केक काटते ही अक्षर पटेल, मनीष पांडे और यजुवेंद्र चहल पांड्या पर टूट पड़ते हैं और उनके पूरे शरीर पर केक लगा रहे हैं। साइड में खड़े धोनी अपनी टी-शर्ट को केक से बचाने के लिए तौलिया लपेटे हुए केक उठाकर खा रहे हैं। रोहित शर्मा भी पांड्या को केक फेंक-फेंक कर मार रहे हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से हराने और टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ के बाद अब टीम इंडिया 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

इसे भी पढ़ेंः- इस बल्लेबाज ने मचाया तूफान, 35 ओवर के खेल में 40 छक्के लगाकर अकेले बना दिए 307 रन

Story first published: Tuesday, October 17, 2017, 14:31 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+