Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्रक ड्राइवर ने बल्ले से मचाया तूफान, 35 ओवर के खेल में 40 छक्के लगाकर अकेले बना दिए 307 रन

नई दिल्ली। क्रिकेट में हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता है। लेकिन कई रिकॉर्ड ऐसे हैं बनते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया साउथ ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट अगस्ता में, जहां एक बल्लेबाज ने 35 ओवर के खेल में अकेले 307 रन बना दिए। कमाल की बात ये रही कि खिलाड़ी ने अपनी पारी के दौरान 40 गगनचंबी छक्के लगाए। जी हां, दरअसल शनिवार को खेले गए एक क्रिकेट मैच में बी ग्रेड क्रिकेटर जोश डन्स्टन ने ऐसी अनोखी पारी खेली जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। बता दें कि जोश डन्स्टन एक ट्रक ड्राइवर हैं। और वह क्रिकेट के अलावा समय निकालकर ट्रक चलाते हैं।

वेस्ट अगस्ता की तरफ से खेलने वाले डन्स्टन ने सेंट्रल स्टर्लिंग के खिलाफ 307 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 40 छक्के और 9 चौके जड़े। जबकी वेस्ट अगस्ता की पूरी टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 354 रन ही बनाए। डन्स्टन ने अकेले अपनी टीम के 86.72 रन बनाए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी मैच में सर्वाधिक रनों की भागीदारी करने का रिकॉर्ड विवियन रिचर्डस के नाम था। रिचर्डस ने इंग्लैंड के खिलाफ 1984 में 189 रनों की पारी के साथ 69.48 फीसदी की भागीदारी निभाई थी। इस लिहाज से डन्स्टन ने रिचर्डस को पीछे छोड़ दिया।

डन्स्टन जब दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे तो उनकी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन था। और जब वह आउट हुए उस टाइम उनका स्कोर 33 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन था। डन्स्टन ने रसेल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 203 रन जोड़े। डन्स्टन के अलावा बेन रसेल (18 रन) को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका, जबकि 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए।

इसे भी पढ़ेंः- हैप्पी बर्थडे कुंबलेः देश का वो खिलाड़ी जिसने सिखाया पाकिस्तान को कैसे हराते हैं

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+