For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

UAE से दो बेशकीमती घड़ियां लेकर आ रहे थे हार्दिक पांड्या, एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने की जब्त

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या बहुत ज्यादा शानो-शौकत में रहने वाले खिलाड़ी हैं। उनका बचपन जितना गरीबी में गुजरा उसकी सारी कसर वे सफल क्रिकेटर बनकर निकाल रहे हैं। उनके कपड़े से लेकर ज्वेलरी और गैजेट बहुत ही महंगे होते हैं। हार्दिक पांड्या को जिंदगी को शौंकीन तरीके से जीने वाला इंसान माना जाता है। खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे हार्दिक के गैजेट इस समय फिर चर्चाओं में हैं क्योंकि कस्टम अधिकारियों ने उनकी दो घड़ियों को जब्त कर लिया है। इन घड़ियों की कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे। दोनों मिलाकर 5 करोड़ भारतीय रुपए की बैठती हैं। जी हां, 5 करोड़ की घड़ियां!

संयुक्त अरब अमीरात से वापस भारत लौट रहे थे

संयुक्त अरब अमीरात से वापस भारत लौट रहे थे

हार्दिक वर्ल्ड कप में शिरकत करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात से वापस भारत लौट रहे थे।

एएनआई के मुताबिक यह मामला 14 नवंबर का है जब टीम ने भारत में प्रवेश किया था। हार्दिक पांड्या के पास जो घड़ियां थी उनको उन्होंने ना तो कस्टम आइटम के तौर पर पेश किया था और ना ही इसके बाद किसी का बिल था। ऐसे में अधिकारियों ने उनको रोक लिया और फिर दोनों घड़ियां अपने कब्जे में ले ली। ऐसी जानकारी मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट के हवाले से दी गई है।

रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए केएल राहुल उत्साहित, भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव

हार्दिक ने कहा- घड़ियां 5 नहीं डेढ़ करोड़ की हैं

अब हार्दिक पांड्या ने तुरंत ही इस बात का खंडन कर दिया है कि घड़िया 5 करोड़ की थी। उन्होंने पूरे मामले पर सफाई देने के लिए ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया कि 15 नवंबर की सुबह को वे दुबई से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम काउंटर पर गए और अपने साथ लाए सामान पर कस्टम ड्यूटी चुकाई।

हार्दिक ने साफ कहा कि उन्होंने वैध तरीके से ही दुबई से सब सामान लिया था और सब टैक्स चुकाए। हार्दिक के मुताबिक उन्होंने कस्टम वालों को सभी कागजात भी जमा करा दिए थे। हार्दिक ने घड़ी की कीमत भी 1.5 करोड़ बताई है जबकि सोशल मीडिया पर यह 5 करोड़ बताई गई है।

हार्दिक आगे लिखते हैं कि, मैं नियम-कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और सभी सरकारी एंजेसियों की इज्जत करता हूं। मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने मेरे साथ पूरा सहयोग किया है और मेरा भी पूरा सहयोग उनके साथ है और जो भी इस मामले को क्लियर करने के लिए और कागजात चाहिए वो भी मैं जमा करा दूंगा। ये सब आरोप गलत हैं कि मैंने किसी कानून का उल्लंघन किया है।

पांड्या को घड़ियों का दीवाना माना जाता है

पांड्या को घड़ियों का दीवाना माना जाता है

हार्दिक पांड्या को घड़ियों का दीवाना माना जाता है। दुनियां की सबसे मंहगी घड़ियों का कलेक्शन उनके पास मिलेगा। कुछ घड़ियां तो बिरली हैं, आसानी से किसी ओर के पास नहीं मिलेंगी। उनकी घड़ियां इस तरह की जिनमें दुर्लभ किस्म के काम हुए हैं और केवल चुनिंदा लोगों के लिए ही ये बनाई जाती हैं। उनकी ऐसी ही एक घड़ी का नाम है- पाटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम 5711 जो कमाल की बताई जाती है। यह प्लेटिनम से बनी घड़ी है जो सोने से भी महंगी धातू होती है। इस घड़ी का ब्रेसलेट और भी दुर्लभ धातुओं से बनाया गया है। कुल मिलाकर कीमतें आसमान पर खुद पहुंच जाती है।

इस बीच, पता चला है कि डीआरआई अधिकारियों द्वारा पांड्या के मामले को हवाई अड्डे के सीमा शुल्क को सौंप दिया गया है।

टीम इंडिया से दूर हो चले हार्दिक पांड्या-

टीम इंडिया से दूर हो चले हार्दिक पांड्या-

हार्दिक की घड़ियों की तरह फिलहाल टीम इंडिया में भी उनका नाम गायब है। पांड्या को कुछ समय के लिए घड़ियों से ध्यान हटाकर खेल और फिटनेस पर काम करना होगा। वे एक समय बहुत आला ऑलराउंडर के तौर पर विकसित होने की ओर बढ़ने लगे थे लेकिन अब वो उस दौर की छाया भी नहीं है। पांड्या का नाम 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में नहीं है। ना ही वे बाद में होने वाले दो टेस्ट मैचों में खेलेंगे। यह दौरा 7 दिसंबर तक निपट जाएगा।

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने इस सप्ताह की शुरुआत में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। समिति ने विशेष रूप से पांड्या को बाहर करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। कुछ रिपोर्टों में फिटनेस के मुद्दों का कारण बताया गया है। पांड्या की लगातार पीठ की समस्या ने उन्हें इस साल के बड़े हिस्से के लिए अपने गेंदबाजी से दूर रखा है।

Story first published: Tuesday, November 16, 2021, 9:59 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+