IPL 2019: श्रेयस अय्यर को पता था कि सुपरओवर आएगा, किए कई खुलासे
नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल सीजन-12 का 10वां मुकाबला यादगार बन गया है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को सुपरओवर में तीन रनों से धूल चटा दी। हालांकि एक समय दिल्ली इस लक्ष्य की ओर जाती दिख रही थी लेकिन कुलदीप यादव ने मैच बराबरी पर ला दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी लेकिन कुलदीन ने इस ओवर में 5 रन देकर मैच सुपरओवर की ओर मोड़ दिया। हालांकि दिल्ली ने सुपरओवर में तीन रन से जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें पता था कि कुछ ऐसा ही होगा। वहीं दिल्ली ने सुपरओवर के लिए बनाई गई योजना के भी खुलासे किए।

पता था सुपरओवर आएगा
मैच समाप्त होने के बाद अय्यर ने कहा कि हमें जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे। हमें उम्मीद लग चुकी थी कि मैच सुपरओवर में जाएगा। निश्चित रूप से यह हमारे लिए लंबा दिन था। हमें उम्मीद नहीं थी कि मैच इतनी देर तक खिंचेगा। मुझे लगा था एक ओवर शेष रहते हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे।आखिरी ओवर के लिए कुलदीप यादव को श्रेय दिया जाना चाहिए। बता दें कि कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रे रसेल की 28 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी की बदाैलत दिल्ली के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली टीम भी पृथ्वी शाॅ की 99 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 185 रन ही बना सकी। मैच सुपरओवर तक पहुंचा जहां फिर दिल्ली जीतने में कामयाब रही।
रबाडा ने 147 km/h की रफ्तार से किया आंध्रे रसेल को बोल्ड, देखें सुपरओवर का पूरा वीडियो

रबाडा को कही गई थी ये बात
कोलकाता आंध्रे रसेल को सुपरओवर के लिए भेजेगी, यह तय था लेकिन दिल्ली टेंशन में थी कि आखिरी किसे ओवर दिया जाए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को यह जिम्मेदारी की। रबाडा को कहा गया था कि आपने सभी की सभी गेंदे सिर्फ यार्क फेंकनी हैं। रबाडा पर लगा दांव सही साबित हुआ और दिल्ली मैच जीत गई। रबाडा ने मैच के बाद कहा कि हम सोच रहे थे कि हमें कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए। हम बाउंसर कर सकते थे। हम धीमी गेंद का सहारा ले सकते थे लेकिन यह जुआ खेलने की तरह होता। ऐसे में मुझे लगा कि आज यॉर्कर करना ही सही रहेगा।
IPL में विश्व रिकाॅर्ड बनाने से चूके पृथ्वी शाॅ, लेकिन कर गए कोहली की बराबरी

ऐसा रहा सुपरओवर
सबसे पहले दिल्ली सुपरओवर खेलने उतरती है। दिल्ली के लिए बैटिंग करने कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर रिषभ पंत आते हैं। कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर पंत ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर अय्यर ने चाैका लगाया। तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। अगली 2 गेदों में पंत ने 2-2 रन लिए। आखिरी गेंद पर 1 रन आया और दिल्ली ने एक ओवर में 10 रन बना लिए। जवाब में कोलकाता के लिए आंध्रे रसेल और दिनेश कार्तिक आते हैं। दिल्ली ने तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को गेंद दी। रबाडा की पहली गेंद पर रसेल ने चाैका लगा दिया। दिल्ली दवाब में आ गई क्योंकि सामने रसेल थे। लेकिन रबाडा ने दूसरी गेंद खाली निकाल दी। वहीं तीसरी गेंद 147 km/h की रफ्तार से यॉर्कर के रूप में फेंकी और रसेल को बोल्ड कर दिया। आखिरी तीन गेंदें रबाडा ने यॉर्कर ही फेंकी। इन तीनों गेंदों पर सिर्फ 1-1 रन आया और कोलकाता सुपरओवर में 7 रन ही बना सकी। इस आईपीएल सीजन - 12 का यह पहला सुपरओवर रहा है। वहीं इसके इतिहास में आठवीं बार दर्शकों को सुपर ओवर देखे को मिला है।
IPL 2019: रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्या कर बैठे बड़ी गलती
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
