For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या टीम इंडिया के कोच बन गए हैं राहुल द्रविड़? कोहली ने कहा- मुझसे बोर्ड ने बात नहीं की

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि राहुल द्रविड़ को लेकर बीसीसीआई ने अगला कोच बनाने की प्लानिंग की है या नहीं। अगर कोहली को ये अंदाजा नहीं है तो इस बात के काफी आसार हैं कि बोर्ड ने कप्तान ने इस बारे में अभी ज्यादा चीजें डिस्कस नहीं की हैं। भारत में आमतौर पर कप्तान का पद ताकतवर होता है और कोच की नियुक्ति में उसका इनपुट भी ले लिया जाता है। विराट ने कहा कि राहुल द्रविड़ को भारत का अगला मुख्य कोच नियुक्त करने की बात होने पर क्या हो रहा है, इसके बारे में उन्हें ठीक से जानकारी नहीं है।

राहुल द्रविड़ का कोच बनना लगभग तय बताया जा रहा है-

राहुल द्रविड़ का कोच बनना लगभग तय बताया जा रहा है-

कोहली ने कहा कि द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह लेने के बारे में उन्होंने अभी तक बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा नहीं की है। कोहली के इस बयान से उन बहुत सारी खबरों को विराम मिल सकता है जिनके अनुसार द्रविड़ को स्थायी तौर पर कोच की नौकरी मिल चुकी है। द्रविड़ को लेकर बोर्ड में कुछ तो तय हुआ है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले यह सामने आया था कि राहुल द्रविड़ भारत के पुरुष सीनियर टीम के अगले मुख्य कोच बनने के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। द्रविड़ ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के साथ बैठक की, जहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व भारतीय कप्तान को मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए मना लिया।

कोहली ने कहा- मुझे इस मामले पर कुछ नहीं पता

कोहली ने कहा- मुझे इस मामले पर कुछ नहीं पता

द्रविड़ को कथित तौर पर 2 साल का अनुबंध सौंपा गया है जो 2023 विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा। जबकि मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल संयुक्त अरब अमीरात में भारत के टी 20 विश्व कप अभियान के बाद समाप्त हो जाएगा।

भारत के कप्तान रविवार को पहले दौर के मैचों के साथ संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले कप्तानों के मीडिया सत्र के दौरान बोल रहे थे। इसी दौरान द्रविड़ को लेकर बाते हुई। द्रविड़ की संभावित नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस मोर्चे पर क्या हो रहा है। अभी किसी से विस्तृत चर्चा नहीं हुई है।

T20 WC: धोनी के होने से आत्मविश्वास मिलेगा, टीम का गेम 1-2 प्रतिशत तक सुधरेगा- कोहली

राहुल द्रविड़ और उनकी टीम-

राहुल द्रविड़ और उनकी टीम-

48 वर्षीय द्रविड़ पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय 'ए' और अंडर -19 सेट-अप के प्रभारी हैं। उन्होंने मौजूदा दौर के प्रतिभाशाली युवाओं को नेशनल टीम में खिलाने के लिए रेडी किया है। वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं।

द्रविड़ के अपने भरोसेमंद सहयोगी और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे को लाने की संभावना है जो भरत अरुण की जगह लेंगे। हालांकि, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ बने रहने की संभावना है।

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 9:20 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+