पाकिस्तानी पेसर की कई पसलियों में निकला फ्रैक्चर, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ

नई दिल्ली: बदलाव के दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ये समय चुनौती भरा है। अपनी जमीन पर श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद उन्होंने अपने कप्तान, विकेटकीपर आदि बदले। लेकिन पाक की किस्तम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी टीम की परीक्षा ले रही है। इस दौरे पर इस समय एडिलेड टेस्ट जारी है जहां पर डेविड वार्नर ने तिहरा शतक लगातार मेहमानों को सीरीज से लगभग बाहर कर दिया है। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच पाक पारी की हार से हारा था।

हसन अली की पसलियों में फ्रैक्चर-

हसन अली की पसलियों में फ्रैक्चर-

इसी बीच एक और झटकेदार खबर के तहत पाक के तेज गेंदबाज हसन अली भी चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी हसन अली को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए कुछ और दिनों का इंतज़ार करना होगा। ऑलराउंडर को टूटी पसलियों के कारण अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को खुलासा किया कि हसन अली की पसलियों में कॉर्टिकल फ्रैक्चर हुआ है, जिसे ठीक होने में छह सप्ताह का समय लगेगा।

हाल ही में पीठ से चोट से उभरे थे-

हाल ही में पीठ से चोट से उभरे थे-

ऑलराउंडर को हाल ही में एक पीठ की चोट से निजात लेने में सात महीने लग गए थे। और वे पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायदे-आजम ट्रॉफी के अंतिम दो राउंड में खेलते हुए नजर आए थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हसन ने अपने बाएं हिस्से में दर्द के बारे में शिकायत की थी, स्कैन से पता चला कि उनके दाहिने हिस्से की नौंवी और बाएं हिस्से की 8वीं व 9वीं पसलियों में फ्रैक्चर है। बता दें कि श्रीलंका ने एक दशक में पाकिस्तान में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम घोषित कर दी है है।

सौरव गांगुली के कार्यकाल की पहली एजीएम रविवार को, बैठक में ये होंगे अहम मुद्दे

श्रीलंका ने फुल स्ट्रैंथ टीम घोषित की-

श्रीलंका ने फुल स्ट्रैंथ टीम घोषित की-

श्रीलंका ने सितंबर में पाकिस्तान का दौरा किया था और वहां पर उसने सीमित ओवरों की क्रिकेट में भाग लिया था। मार्च 2009 में अपनी टीम की बस पाकिस्तान पर हुए हमले में श्रीलंका के कई खिलाड़ियों और उनके कोचिंग स्टाफ के सदस्यों के घायल होने के बाद से पाकिस्तान ने पांच दिवसीय खेल की मेजबानी नहीं की है। ये दो टेस्ट मूल रूप से सुरक्षा चिंताओं के कारण एक तटस्थ स्थल पर आयोजित किए जाने वाले थे। लेकिन पाकिस्तान में सीमित ओवरों के खेल की सफलता के बाद मामला बदला है। पहला टेस्ट 11 दिसंबर को रावलपिंडी में शुरू होगा

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 16:13 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+