For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'झूठ बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता': हसीन जहां ने शमी के साथ शेयर की टॉपलेस फोटो

Mohammed Shami's wife Hasin Jahan shares Hot & Bold Photoshoot on Instagram | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: अपने पति मोहम्मद शमी से अलग रहने के बाद से, हसीन जहां इस समय काफी मुखर तरीके से सोशल मीडिया पर नए नए अवतारों में नजर आ रही हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट विभिन्न तरह की ग्लैमरस पोस्ट से भरा हुआ है। ऐसा लगता है शमी से अलगाव के बाद हसीन जहां ने अभिनय और मॉडलिंग का मार्ग अपना लिया है। भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने हाल ही में ही अपनी ऐसी न्यूड तस्वीर शेयर की है जिसको देख कर सोशल मीडिया पर फैंस दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

हसीन जहां ने शमी के साथ शेयर की इंटीमेट फोटो-

हसीन जहां ने शमी के साथ शेयर की इंटीमेट फोटो-

इससे पहले भी उनको कभी-कभार ग्लैमरस अवतार में देखा गया है, जिसकी झलक कुछ मौकों पर सोशल मीडिया पर साझा की गई है। लेकिन शनिवार को, जहां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड फोटो साझा किया, जो किसी विज्ञापन शूट का लगता है।

रज्जाक का आरोप- भारत जानबूझकर CWC 19 में इंग्लैंड से हारा, ताकि पाकिस्तान आने ना बढ़े

इस फोटो में वो युवा दिनों के शमी के साथ खड़ी हुई हैं। खास बात यह है कि यह काफी इंटीमेट फोटो है जिसमें ना तो शमी ने और ना ही हसीन जहां से बदन के ऊपर कपड़ा पहना हुआ है। हसीन ने अपना चेहरा शमी की ओर किया हुआ है। शमी ने टॉपलेस हसीन जहां को कमर से पकड़ा हुआ है और हसीन जहां ने शमी के कंधे पर हाथ रखकर अपनी आंख बंद की हुई है। कैमरे के सामने ये हसीन जहां का बैकलेस पोज है और शमी चेहरे पर सहज भाव के साथ हसीन की बंद आखों को देख रहे हैं।

'तू आज कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई'

'तू आज कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई'

इतना ही नहीं, इस फोटो के साथ हसीन ने शमी पर तंज कसा है। और बताया है कि इस तस्वीर के पीछे शमी का क्या कनेक्शन है। पोस्ट के साथ हसीन जहां ने जो कैप्शन दिया है वह इस प्रकार है-

"कल तू (शमी) कुछ नहीं था तो मैं पाक थी आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई, झूठ बुरखा डाल कर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होता है। क्रिकेटर शमी अहमद के साथ (फोटो)।"

शमी ने बताया था, 3 बार आत्महत्या करने की सोची-

शमी ने बताया था, 3 बार आत्महत्या करने की सोची-

बता दें कि मार्च 2018 में हसीन ने पहली बार शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। भारतीय पेसर को कई मौकों पर पुलिस स्टेशन का दौरा करना पड़ा, हालांकि इस मामले पर कोई फैसला आना बाकी है।

कुछ हफ्ते पहले, शमी ने अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने उन पारिवारिक समस्याओं के शुरुआती दौर में तीन बार आत्महत्या पर विचार किया था। शमी ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर मेरे परिवार ने मेरा समर्थन नहीं किया होता तो मैं अपना क्रिकेट खो देता। मैंने उस दौरान तीन बार गंभीर तनाव के कारण आत्महत्या करने के बारे में सोचा।"

Story first published: Sunday, May 31, 2020, 8:23 [IST]
Other articles published on May 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+