For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हाथरस गैंगरेप से सहमा खेल जगत, हरभजन-विराट-रैना समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक युवा लड़की के साथ हुई गैंगरेप की खबर ने देश भर में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार हाथरस जिले की इस लड़की के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसकी जीभ काटकर उसकी रीढ़ और गर्दन की हड्डी तोड़ने का काम भी किया जिसके बाद दिल्ली में इलाज के लिये लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस क्रूर वारदात के सामने आने के बाद लगातार इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है और लोग प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: सुपरओवर में जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी दिखा रहे नया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

वहीं इस दर्दनाक घटना ने खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों को भी झकझोर देने का काम किया है। इस लड़की को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट के जरिये सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

और पढ़ें: IPL 2020 में नही खेलकर पछता रहे हैं मुस्तफिजुर रहमान, जानें क्या है कारण

ऐसी घटनाओं को रोके जाने की जरूरत है

ऐसी घटनाओं को रोके जाने की जरूरत है

वहीं सुरेश रैना ने भी इस घटना पर आक्रोश जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि इसे रोके जाने की जरूरत है।

उन्होंने लिखा,' जब भी कभी ऐसी घटना का जिक्र सामने आता है तो दर्द से आंखे भर उठती हैं। हाथरस की एक लड़की जिसके साथ पहले बर्बरता के साथ रेप हुआ और फिर आज उसकी मौत हो गई। हमें इस तरह की घटनाओं के गुनहगारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इस चीज को रोके जाने की जरूरत है। हमारी महिलाओं के पास निडर होकर घर से बाहर निकलने का हर अधिकार है।'

हरभजन सिंह ने जाहिर किया गुस्सा

हरभजन सिंह ने जाहिर किया गुस्सा

हरभजन सिंह ने इस घटना पर अपना आक्रोश जताते हुए लिखा कि निर्भया से लेकर अब तक देश में कुछ भी नहीं बदला है। उन्होंने एक यूजर के ट्वीट पर गुस्सा जाहिर करते हुए गुस्से वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया।

भारी विरोध को देखते हुए पुलिस को बड़ी मात्रा में तैनात कर दिया गया है, वहीं इस घटना के चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद देश भर में सियासत गर्मा गई है।

विराट कोहली ने लगाई मदद की गुहार

विराट कोहली ने लगाई मदद की गुहार

भारतीय कप्तान विराट कोहली जो कि इस समय यूएई में आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं, उन्होंने इस घटना को अमानवीय और क्रूरता से भरा बताया। विराट कोहली ने इस दर्दनाक घटना के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि सोमवार देर रात को पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था जिसके बाद पुलिस मंगलवार देर रात को युवती का शव लेकर हाथरस में उनके गांव पहुंची, जहां पर गांव वालों ने युवती का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

Story first published: Thursday, October 1, 2020, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+