For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 में नही खेलकर पछता रहे हैं मुस्तफिजुर रहमान, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है और इस साल विदेशी खिलाड़ियों समेत इस लीग में भारतीय प्लेयर्स का धमाल जारी है। वहीं इस बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल के 13वें सीजन का हिस्सा न बन पाने को लेकर पछता रहे हैं। दरअसल यूएई की मेजबानी में खेली जा रही इस लीग की शुरुआत में कुछ फैंचाइजियों ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से एनओसी नहीं मिलने के चलते यह खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा नहीं बन सका।

और पढ़ें: MI vs RCB: आखिर क्यों सुपरओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आये 99 रन बनाने वाले इशान किशन, रोहित ने बताया

मुस्तफिजुर रहमान ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा,' श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना शानदार होता लेकिन 14 दिन के लिये क्वारंटीन होने का नियम मानना हमारे लिये संभव नहीं था। जब आपके सामने इतनी अहम सीरीज हो तो आप 14 दिन कमरे में बैठकर इंतजार नहीं कर सकते हैं, फिर चाहे आप कितनी ही मुश्किल ट्रेनिंग क्यों न कर रहे हों। बीसीबी ने प्रयास किया लेकिन उनके क्वारंटीन का नियम अलग है तो हमें इसका सम्मान करते हुए इसे टालना पड़ा।'

और पढ़ें: MI vs RCB: आईपीएल के 10वें मैच में ही मिला दूसरे सुपर ओवर का रोमांच, देखें कौन-कौन से बने रिकॉर्ड

IPL में खेलकर कमा सकता था करोड़ों बांग्लादेशी टका

IPL में खेलकर कमा सकता था करोड़ों बांग्लादेशी टका

मुस्तफिजुर का मानना है कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पहले इस दौरे के स्थगित होने की आशंका होती तो वह उन्हें आईपीएल में खेलने के लिये एनओसी दे चुके होते।

उन्होंने कहा, 'अगर बीसीबी को पता होता कि श्रीलंका का दौरा टलने वाला है तो वो मुझे आईपीएल में हिस्सा लेने से नहीं रोकते। अगर मैं आईपीएल का हिस्सा बनता तो मेरे पास एक करोड़ बांग्लादेश टका कमाने का मौका था।'

इस कारण टला बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा

इस कारण टला बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में श्रीलंका के दौरे पर जाना था जहां पर उसे श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार को इस दौरे को टाल दिया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने एक बयान जारी कर साफ किया कि बीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को अगले महीने की प्रस्तावित टेस्ट सीरदी को दोबारा तय करने के लिये कहा है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच कोरोना वायरस के चलते बनाये गये 14 दिन के जरूरी आइसोलेशन नियम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी, जहां बांग्लादेश की टीम इसे घटाकर 6 दिन करना चाह रही थी तो वहीं पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड 14 दिन से कम के लिये राजी नहीं हो रहा था।

मुआवजा नहीं देगा बीसीबी

मुआवजा नहीं देगा बीसीबी

आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों ने आईपीएल 2020 का हिस्सा बनने के लिये करार देने की इच्छा जताई थी लेकिन देश के लिये टेस्ट सीरीज खेलने के चलते उन्हें एनओसी नहीं दी गई और वह इसका नहीं बन सके। इससे पहले भी बीसीबी ने 2015-16 के दौरान मुस्तफिजुर को चोट से जुड़ी चिंताओं के चलते पीएसएल का हिस्सा नहीं बनने दिया था जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें मुआवजे के तौर पर 30 लाख टका दिए थे। हालांकि इस बार बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस बार उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

Story first published: Thursday, October 1, 2020, 17:11 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+