Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: तो क्या कोलकाता के लिये खेलते नजर आएंगे युवराज सिंह, बताया क्रिस लिन को रिलीज करने का कारण

नई दिल्ली। आईपीएल के आगामी सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने नीलामी के लिए अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर हर टीम ने ट्रेडिंग विंडो के खत्म होने के साथ ही गवर्निंग काउंसिल को रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट सौपी है। इसके बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है वह किस हद तक सही फैसला है। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने केकेआर के टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा कर दिया। जिसके बाद केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर ने भी दमदार जवाब दिया।

और पढ़ें: दोनों हाथों से गेंदबाजी करके इस गेंदबाज ने मचाया तहलका, विकेट भी झटके, देखें वीडियो

दरअसल केकेआर की टीम ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया उनमें से एक नाम ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन का भी है। क्रिस लिन ने हाल ही में ऐसी पारी खेली जिसके बाद खुद युवराज सिंह को कहना पड़ा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर गलत फैसला लिया है।

क्रिस लिन ने ठोंका टी10 का सर्वोच्च स्कोर

क्रिस लिन ने ठोंका टी10 का सर्वोच्च स्कोर

क्रिस लिन ने अभी अबु धाबी में जारी टी10 लीग में युवराज की टीम मराठा अरेबियंस की ओर से खेल रहे हैं। इस लीग में मराठा अरेबियंस की ओर से खेलते हुए क्रिस लिन ने सोमवार को महज 30 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के लगाते हुए नाबाद 91 रनों की पारी खेल डाली जो कि इस लीग का सर्वोच्च स्कोर है। क्रिस लिन ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के 32 गेदों में 87 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा। हेल्स ने पिछले सीजन में यह स्कोर किया था।

युवराज सिंह ने केकेआर के निर्णय पर उठाये सवाल

युवराज सिंह ने केकेआर के निर्णय पर उठाये सवाल

क्रिस लिन की शानदार पारी से प्रभावित युवराज सिंह ने केकेआर के टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन को रीटेन क्यों नहीं किया। यह एक खराब फैसला है। युवराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं केकेआर के इस खराब फैसले के लिये टीम के मालिक शाहरुख खान को मैसेज भेजूंगा।

केकेआर से मिला दमदार जवाब

वहीं युवराज सिंह के सवाल उठाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसलिये रिलीज किया ताकि आईपीएल 2020 की नीलामी में वह युवराज सिंह पर बोली लगा सकें।

मैसूर ने युवी को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'युवराज, हमने क्रिस लिन को इसलिए रिलीज किया ताकि हम आपके लिए बोली लगा सकें? आप दोनों चैंपियन खिलाड़ियों के लिए बहुत सम्मान है।'

लोगों ने भी केकेआर के फैसले पर उठाये थे सवाल

लोगों ने भी केकेआर के फैसले पर उठाये थे सवाल

कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन को रिलीज करने का फैसला किया था। किंग खान की टीम के इस फैसले से लोग हैरान थे, क्योंकि लिन ने केकेआर के लिए कई महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने 2019 सीजन में 13 मैच खेलते हुए 31.15 के प्रभावी औसत से 405 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर ने 9.6 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था।

Story first published: Wednesday, November 20, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+