'कोहली के कारण रोटी-चावल से दूर हो गई है टीम इंडिया'
नई दिल्ली। विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारे हैं, दौलत और शौहरत उनके कदम चूम रही है लेकिन इस कामयाबी में उनकी फिटनेस का भी बहुत बड़ा है जिसके चलते उनके बल्ले से रन बरस रहे हैं।
विराट के बारे में अब नया खुलासा उनके साथी अमित शर्मा ने किया है। आज तक न्यूज चैनल से बात करते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि विराट बहुत हार्ड डाईट-चार्ट फॉलो करते हैं जिसके कारण पिछले आठ महीने से टीम के अंदर काफी कुछ बदल गया है।
विराट ने अपने खान-पान और कसरत से खिलाड़ियों की सोच में भी परिवर्तन ला दिया है। विराट ने पिछले दो साल से रोटी और चावल को हाथ नहीं लगाया है और इस कारण से अब हमारी टीम के काफी मेंबर भी रोटी और चावल से कतराने लगे हैं, कुछ तो ऐसे भी है जिन्होंने कोहली कोो देखकर पिछले आठ-नौ महीने से रोटी और चावल खाया भी नहीं है।
अमित मिश्रा ने कहा कि विराट कोहली मानते हैं कि अगर अच्छा खेलना है तो फिट रहना ही पड़ेगा जिसके लिए खिलाड़ी को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वो रोज नाश्ते में बादाम, अखरोट, किशमिश और ब्लैक कॉफी लेते हैं और रोटी, चावल और ऑयली फूड से कोसों दूर रहते हैं।
स्पिनर मिश्रा ने कहा कि कोहली की चाहतवर्ल्ड नंबर बनना भर नहीं है, वो टेस्ट क्रिकेट पर राज करना चाहते हैं, वो चाहते हैं कि हमारी टीम दुनिया की बेस्ट टीम साबित हो, जिसमें स्ट्रोक भी हो और फिटनेस भी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
