Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमाई के मामले में विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे, जानें कितने करोड़ का है अंतर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। भारत में भी लॉकडाउन जारी है और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी अन्य खिलाड़ियों की तरह अपने घर पर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए समय बिता रहे हैं। इस बीच मैदान पर बिना उतरे और खेले विराट कोहली ने टीम के पूर्व कप्तान और चहेते खिलाड़ी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें: खेल रत्न के लिये BCCI ने भेजा रोहित शर्मा का नाम, अर्जुन अवॉर्ड के लिये चुने यह क्रिकेटर

शुक्रवार को फॉर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जिसमें भारतीय कप्तान की कुल कमाई 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। वहीं टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कुल कमाई लगभग 786.53 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही धोनी कुल कमाई के मामले दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं। इस लिस्ट मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 980 करोड़ के साथ अभी भी टॉप पर काबिज हैं।

और पढ़ें: बिना विदेशी खिलाड़ियों के नहीं हो सकता आईपीएल, Kings XI पंजाब के मालिक ने दिया बड़ा बयान

फॉर्ब्स की लिस्ट में धोनी को छोड़ा पीछे

फॉर्ब्स की लिस्ट में धोनी को छोड़ा पीछे

फॉर्ब्स की ओर से जारी की इस लिस्ट के अनुसार कप्तान विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है। इस लिस्ट के अनुसार भारतीय कप्तान की सालाना कमाई 26 मिलियन डॉलर ( करीब 190 करोड़ रुपये) हो गई है। जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कमाई लगभग 21.5 मिलियन डॉलर (164 करोड़) रही है।

ब्रैन्ड वैल्यू में भी धोनी से आगे हैं विराट कोहली

ब्रैन्ड वैल्यू में भी धोनी से आगे हैं विराट कोहली

इतना ही नहीं ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी विराट कोहली धोनी से काफी आगे हैं। विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू में 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। डल्फ एंड फेल्पस की सेलिब्रेटी वैल्यूशन रिपोर्ट 2019 के अनुसार विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू में 39 फीसदी इजाफा हुआ है और वो 170.9 मिलियन डॉलर से 237.5 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की ब्रैंड वैल्यू में भी इजाफा हुआ है लेकिन कोहली के मुकाबले काफी नीचे हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार धोनी की ब्रैंड वैल्यू 42.5 मिलियन डॉलर रही है।

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी किया बाहर

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी किया बाहर

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी पिछले साल विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे हैं और उनके भविष्य पर लगातार अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं। इस बीच बीसीसीआई ने भी साल 2020-21 सत्र के लिये एमएस धोनी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। ऐसे में धोनी के पास सिर्फ बिजनेस और ब्रैन्ड एडॉर्समेंट के जरिये पैसा आ रहा है।

Story first published: Monday, June 1, 2020, 20:17 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+