For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिना विदेशी खिलाड़ियों के नहीं हो सकता आईपीएल, Kings XI पंजाब के मालिक ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन के आयोजन को लेकर जहां अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, वहां इस लीग की फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को आईसीसी इस साल के लिये टाला जा सकता है, जबकि उसकी जगह आईपीएल को कराया जा सकता है। इस बीच नेस वाडिया ने कहा कि अगर आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे तो यह टूर्नामेंट नहीं होगा।

उन्होंने कहा,'कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई को इस लीग के आयोजन पर कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा और समय लेना चाहिये। अभी यह देखा जाना बाकी है कि उस समय किन विदेशी खिलाड़ियों को यात्रा करने की अनुमति (प्रतिबंधों को देखते हुए) होगी। मुझे लगता है कि इस समय बीसीसीआई को बहुत सारी चीजों पर विचार करना है। अगर मामले बढ़ते रहे तो क्या होगा। अभी कोरोना वायरस के अलावा कुछ और सोचना नासमझी होगी।'

और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच ECB की मांग, चाहता है ICC दे इस नियम को मंजूरी

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के आयोजन को लेकर हर फ्रैंचाइजी की अलग-अलग राय है। जहां राजस्थान रॉयल्स ने यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयोजित कराने का सुझाव दिया तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया कि अगर ऐसा हुआ तो फिर यह आईपीएल नहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हो जायेगा।

अब किंग्स इलेवन पंजाब का भी यही मानना है और उन्होंने कहा,'आईपीएल BCCI की ओर से शुरु किया एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। यह दुनिया के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में से एक है। ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय सितारों की आवश्यकता है।'

और पढ़ें: Viral Video: जब शोएब अख्तर ने शाहिद अफरीदी को किया ट्रोल, बताया- जल्दी आउट होने वाला

वाडिया ने जुलाई-अगस्त में आईपीएल कराने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि यह वक्त इस पर बात करने के लिये सही नहीं है क्योंकि अभी हमारे लिए सबसे जरूरी है कि इस वायरस से निपटने पर ध्यान दिया जाये। एक बार जब वायरस कम हो जाए तब आईपीएल कब और कहां आयोजित किया जा सकता है, इस बारे में अधिक स्पष्टता हो सकती है।

Story first published: Sunday, May 31, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on May 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+