For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वो बल्ले और गेंद से योगदान दे सकता है', संजय बांगर ने लिया इस भारतीय का नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की शुरूआत करने जा रही है। पहले मैच के लिए कैसी प्लेइंग इलेवन होगी, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। ऐसे में भारत के पूर्व कोच संजय बांगर ने उस खिलाड़ी का नाम लिया जो बल्ले और गेंद से योगदान दे सकता है। बांगर को लगता है कि शार्दुल ठाकुर को निश्चित रूप से आगामी साउथ अफ्रीका टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। भारत को दौरे की शुरुआत से पहले ही कुछ झटके लगे हैं, क्योंकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम में नहीं हैं, जो दोनों चोटिल हैं और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खुद को बेहतर कर रहे हैं।

जडेजा के दाहिने हाथ में चोट लग गई, जिससे वह हाल ही में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए, जबकि रोहित ने सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के दौरान खुद को चोटिल कर लिया। इसके अलावा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के चोटिल होने का मतलब है कि मेहमान टीम के पास फिर की कई खिलाड़ी हैं जो जगह ले सकते हैं। बांगर का मानना ​​है कि उनकी अनुपस्थिति में ठाकुर निश्चित रूप से टीम में जगह बनाने की गारंटी रखते हैं।

यह भी पढ़ें- इस साल इन 5 गेंदबाजों का रहा जलवा, लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, "निश्चित रूप से शार्दुल ठाकुर के लिए एक जगह है क्योंकि पिछले सीजन में भारत के लिए आए सभी प्रमुख जीत में उन्होंने योगदान दिया है और विदेशी परिस्थितियों में आपको आवश्यकता है एक ऐसे बल्लेबाज की जो थोड़ी गेंदबाजी कर सकता है।" बांगर ने कहा, "वह उस श्रेणी में फिट बैठता है क्योंकि वह बल्ले से और गेंद से योगदान दे सकता है, वह कुछ विकेट लेकर योगदान दे सकता है, जैसा कि उसने इंग्लैंड सीरीज में भी किया था।"

उन्होंने आगे कहा कि कोहली का चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरने का प्लान काम करेगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसी टीम उतर सकती है, लेकिन राहुल द्रविड़ कुछ विपरीत विचार रख सकते हैं क्योंकि कोच का काम यही होता है, शायद अपना पक्ष रखें और फिर देखें कि कप्तान क्या सोचता है। लेकिन ओवल टेस्ट मैच से पहले, आपने पहले ही देखा कि विराट कोहली की विचार प्रक्रिया क्या बताती है। वह विदेशी परिस्थितियों में चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेलना चाहते हैं।" भारत 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैच खेलेगा।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+