For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वो बहुत काबिल खिलाड़ी है', रवि शास्त्री ने इसे चुना T20 क्रिकेट का नया कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अपना सफर समाप्त कर लिया है। भारत ने सुपर 12 ग्रुप में खेले 5 मैचों में तीन जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहा। टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी, जिस कारण कई सवाल भी उठ रहे हैं। वहीं विराट कोहली ने भी बताैर कप्तान अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। अब कोहली इस फाॅर्मेट की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। अगला कप्तान काैन होगा, यह सवाल हर किसी के मन में है। हालांकि कोच के रूप में भी अपनी आखिरी भूमिका निभा चुके रवि शास्त्री ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो कोहली की जगह कप्तानी करने का सही उम्मीदवार है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी फैंस उड़ा रहे हैं कोहली का मजाक, ट्रेंड में आया 2012 का ट्वीट

उसने बहुत सारे आईपीएल जीते हैं

उसने बहुत सारे आईपीएल जीते हैं

माना जा रहा है कि रेस में रोहित शर्मा, केएल राहुल और रिषभ पंत हैं, जिनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है। वहीं शास्त्री का कहना है कि रोहित शर्मा छोटे फाॅर्मेट की कप्तानी करने से लिए सही खिलाड़ी साबित होंगे। शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित बहुत ही काबिल खिलाड़ी है। उसने बहुत सारे आईपीएल जीते हैं और वह इस फाॅर्मेट (टी20आई) के उप-कप्तान हैं। वह बताैर कप्तान जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है।" बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं।

भारत का टी20 प्रारूप में उज्ज्वल भविष्य है

भारत का टी20 प्रारूप में उज्ज्वल भविष्य है

भारतीय टीम सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो गए, लेकिन शास्त्री ने विश्वास जताया कि भारत का टी20 प्रारूप में उज्ज्वल भविष्य है, जिसका मुख्य कारण आईपीएल है। शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास हमेशा एक मजबूत टी20 टीम होगी। हो सकता है कि हमने विश्व कप नहीं जीता हो, लेकिन आगे जाकर आपके पास एक बहुत मजबूत टीम बनी रहेगी क्योंकि आईपीएल में बहुत सारे युवा खिलाड़ी शामिल होते हैं।"

बायो-बबल में रहना बिल्कुल भी आसान नहीं

बायो-बबल में रहना बिल्कुल भी आसान नहीं

इसके अलावा शास्त्री ने बताया कि बायो-सिक्योर बबल्स की परेशानी कैसे खिलाड़ियों को झेलनी पड़ती है। नीमीबिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को इधर-उधर घुमाने और जगह देने की जरूरत है, उन्हें अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने की जरूरत है, अपने माता-पिता को देखने की जरूरत है। जब कोई लड़का छह महीने तक घर नहीं जाता है, तो उसका परिवार उसके साथ हो सकता है, लेकिन अगर उसके माता-पिता और अन्य परिवार भी है और आपको उन्हें देखने का मौका नहीं मिलता है, तो बायो-बबल में रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है।''

बता दें कि शास्त्री ने भी बताैर कोच अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब राहुल द्रविड़ भारत के नए कोच बन चुके हैं। शास्त्री के कार्यकाल में भारत कोई आईसीसी ट्राॅफी नहीं जीत सका है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में उनका विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। वहीं विराट कोहली ने भी बताैर कप्तान टी20 क्रिकेट में अपना आखिरी मैच खेला है। अगला कप्तान रोहित के रूप में फैंस को देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसी भी संभावना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में फिलहाल केएल राहुल को बताैर कप्तान आजमाया जा सकता है क्योंकि रोहित जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 10:52 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+