पाकिस्तानी फैंस उड़ा रहे हैं कोहली का मजाक, ट्रेंड में आया 2012 का ट्वीट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है। इस कारण टीम की गलतियों पर हर कोई अपनी राय दे रहा है, तो वहीं विराट कोहली भी निशाने पर आए, जो अपनी कप्तानी में टीम को एक भी आईसीसी ट्राॅफी दिलाने में नाकाम साबित हुए। वैसे तो बताैर बल्लेबाज कोहली ने दुनियाभर में नाम कमाया है, लेकिन कप्तानी में टीम को कोई आईसीसी ट्राॅफी नहीं दिला सके। यहां तक कि उनकी कप्तानी में भारत को पहली बार आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान से हार का सामना भी करना पड़ा। अब पाकिस्तानी फैंस कोहली का मजाक भी उड़ा रहे हैं।

ट्रेंड में आया 2012 का ट्वीट
भारत की उम्मीदें जैसे ही खत्म हुईं तो कोहली का एक पुराना ट्वीट ट्रेंड में आ गया। यह ट्वीट मार्च 2012 में कोहली ने किया था। तब भारत के एशिया कप से बाहर होने के बाद कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, 'कल घर जा रहा हूं। अच्छा अहसास नहीं है।' अब एक बार फिर कोहली का यह ट्वीट चर्चा में आ गया है, जिसपर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी फैंस ट्रोल करते हुए दिखे।

यह भी पढ़ें- ये क्या हो गया कोहली की कप्तानी में, 9 साल में पहली बार हुआ ऐसा काम

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। भारत को अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान से 10 विकेट हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारतीय फैंस काफी निराश दिखे थे। वहीं भारत के पास दूसरे मैच में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन यहां न्यूजीलैंड भारी पड़ गया। एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में 4 जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटवाया तो पाकिस्तान ने लगातार 4 मैच जीतते हुए सबसे पहले सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। भारतीय टीम अपने 4 मैचों में सिर्फ दो ही जीत सकी। भारतीय टीम का अभी भी एक मुकाबला बचा हुआ है, लेकिन यह मुकाबला महज एक आम मैच की तरह ही रह गया है।

2012 के बाद यह पहली बार हुआ जब भारत किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ इस साल भारत के प्रदर्शन की आलोचना करते रहे हैं और कपिल देव ने कहा कि इस तरह के परिणाम तब आएंगे ही जब खिलाड़ी राष्ट्र के ऊपर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने को महत्व देंगे। हालांकि वह फ्रेंचाइजी खेलों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बीसीसीआई को खिलाड़ियों के लिए बेहतर कार्यक्रम की योजना बनानी चाहिए।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 14:02 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+