Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND Vs WI: आज चौके-छक्कों को तरसेंगे बल्लेबाज, सामने आई अटल स्टेडियम की सच्चाई

नई दिल्ली। इंटरनेशल क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट यानी टी20 मैच बल्लेबाजों के फ्रेंडली माने जाते हैं। यहां सिर्फ बल्लेबाजों की चलती है कोई भी गेंदबाज इस फॉर्मेट में पूरी तरह सफल नहीं है क्योंकि कुछ ही घंटे में मैच का नतीजा हमारे सामने होता है। टी20 फॉर्मेट में ज्यादातर मैच हाई स्कोरिंग होते हैं लेकिन आज लखनऊ में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 में ऐसा कुछ होता संभव नहीं लग रहा।

Ind vs WI 2nd T20 मैच होगा लो-स्कोरिंग

दरअसल, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ के लोकल पिच क्यूरेटर का मानना है यहां मैच लो स्कोरिंग रहने वाला है। लगभग 24 साल बाद लखनऊ में कोई इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जो एक दिन पहले तक इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना गया वो आज डेब्यू इंटरनेशनल टी20 मैच का गवाह बनेगा।

क्यूरेटर ने क्रिकेट फैंस को दिया झटका

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक टी20 से पहले लोकल क्यूरेटर ने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है। पिच क्यूरेटर के मुताबिक यहां 130 भी विनिंग स्कोर हो सकता है। अगर ऐसा है तो इस मैच में चौके और छक्कों की बारिश शायद ही देखने को मिले क्योंकि यहां गेंदबाजों का दबदबा होगा। यहां तक कि शुरुआत से स्पिनर्स को मदद मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।

Story first published: Tuesday, November 6, 2018, 12:01 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+