Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये हैं दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर, कोई है 7 फुट लंबा तो कोई 6 फुट

नई दिल्ली। क्रिकेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल हैं। इसके साथ ही साथ क्रिकेट खिलाड़ी लोगों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है। इन क्रिकेट प्रेमियों को अपने पसंदीदा ख़िलाड़ियों के बारे में सब कुछ मालूम होता है। क्रिकेट की दुनिया में कद और लम्बाई से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि ये खेल है दिमाग और संतुलन का। कम कद के सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता हैं। इस खेल में लम्बे व छोटे तथा भारी भरकम भी खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते है। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ खास क्रिकेटरों की लंबाई के बारे में, जिनकी बातें आज भी पूरी दुनिया करता है।

1. मोहम्मद इरफान

1. मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान में जन्में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की लम्बाई 7 फुट 1 इंच हैं। अपनी इसी लम्बाई के कारण ये अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में अब तक के सबसे लम्बे क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है। ये अपने लम्बाई का भरपूर फायदा उठाते हुए ये विकेट पर अच्छे बाउंसर डालते है, जो किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर देता है।

2. जोएल गार्नर

2. जोएल गार्नर

वेस्टइंडीज में जन्में जोएल गार्नर को "बिग जोएल" और ‘बिग बर्ड' के उपनामों से भी बुलाया जाता है। इनकी लम्बाई 6 फुट 8 इंच थी, ये एक तेज गेंदबाज थे। इनके तेज बाउंसर व योर्कर गेदों से बल्लेबाज काफी परेशान रहते थे। ये अपने गेंदबाजी में औसतन तीन से चार रन दिया करते थे। ये एक बेहतरीन गेंदबाज थे। इनके गेंदबाजी करते समय बल्लेबाजों पर इनका खौफ आसानी से देखा जा सकता था।

देश के लिए शायद ही खेलें अब ये 5 क्रिकेटर, कोरोना की चपेट में आया इन दिग्गजों का करियर

3. ब्रूस रीड

3. ब्रूस रीड

ऑस्ट्रेलिया के ब्रूस रीड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे, इनकी लम्बाई 6 फुट 8 इंच थी और ये भारत के गेंदबाजी के कोच भी रह चुके हैं। ये अपने लम्बाई के बदौलत विकेट पर अच्छे बाउंसर डालते थे, जिसे खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए कठिन होता था।

4. पीटर जॉर्ज

4. पीटर जॉर्ज

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज पीटर जॉर्ज ने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच खेले। ये ऑस्ट्रेलिया के लम्बे खिलाडियों में से एक है। इनकी लम्बाई 6 फीट 8 इंच है।

5. क्रिस ट्रेमलेट

5. क्रिस ट्रेमलेट

इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने अपने पहले ही मैच में पहली गेंद पर विकेट लिया था। इस तेज गेंदबाज का की लम्बाई 6 फुट 7 इंच है। इन्होंने 12 टेस्ट मैच में 53 विकेट लिए जिनमें, इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ 48 रन देकर 6 विकेट भी लिए। वहीं 15 एकदिवसीय मैच में इन्होंने 15 विकेट लिए और अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट भी लिए।

Story first published: Friday, May 8, 2020, 18:10 [IST]
Other articles published on May 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+