For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : धोनी के इस 'खास दोस्त' ने बताया क्यों नंबर-4 माही के लिए है खास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर भी अपनी मजबूत शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में मात देने के लिए अपने कदम शानदार तरीके से आगे तब बढ़ाए जब भारत ने शान के साथ पहला मैच 8 विकेट से जीत लिए। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रलिया दौरे पर हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 2-1 से जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने जबरदस्त फिनिशिंग पारियां खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी। अब जबकि न्यूजीलैंड में भारत पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत चुका है तो एक बाद फिर से बाकी के मैचों में सबकी नजरें धोनी पर हैं।

रैना ने बताया धोनी का बेस्ट नंबर-

रैना ने बताया धोनी का बेस्ट नंबर-

भले ही पहले मैच में धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका ना मिला हो लेकिन धोनी की फिनिशिंग कला भारत के लिए विदेशी दौरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। नेपियर में हुए पहले वनडे मैच में धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला क्योंकि टॉप आर्डर ने ही शानदार खेल दिखाते हुए जीत दिला दी थी। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए एक बार फिर से अंबाती रायडू आए थे। ऐसे में धोनी के खास दोस्त और टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने बताया है कि वे माही को किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं।

लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी ने विश्वकप में अपनी जगह को लेकर कही ये बात

नंबर 4 पर कमाल कर सकते हैं धोनी-

नंबर 4 पर कमाल कर सकते हैं धोनी-

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। रैना ने यह बात वनडे मैचों के लिए कही है। रैना का मानना है धोनी में पुच्छले बल्लेबाजों के साथ भी टीम की नैया को पार कराने की काबिलियत है लेकिन अगर माही नंबर चार पर खेलने के लिए आते हैं तो नंबर पांच या छह क्रम के बल्लेबाजों के साथ मैच फिनिश कर सकते हैं। इसके साथ ही रैना ने बताया कि धोनी को मध्यक्रम में विराट कोहली का पूरा सहयोग मिला हुआ है।

नंबर 4 पर इसलिए हिट होंगे धोनी-

नंबर 4 पर इसलिए हिट होंगे धोनी-

रैना ने बताया, 'पिछले कुछ मैचों में धोनी ने बैटिंग बढ़िया की। वे निचले क्रम के साथ बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन यदि वह नंबर चार पर आते हैं तो वे नंबर पांच, छह या सात के साथ भी गेम को फिनिश कर सकते हैं। उनके साथ कई खिलाड़ी खेल सकते हैं।' रैना के मुताबिक धोनी हमेशा सकारात्मक रहते हैं। रैना ने कहा, 'वह गेंद को बल्ले से अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और सबसे जरूरी बात यह है कि उनको कप्तान कोहली का सपोर्ट हासिल है। अगर आपके पास कप्तान का सहयोग हासिल है तो फिर आप जाएं और खुद को व्यक्त करें। नंबर 4 धोनी को सूट करता है।'

INDvNZ: 'पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में भारत पर पलटवार करेगी कीवी टीम'

रोहित शर्मा ने भी की नंबर 4 पर खिलाने की पैरवी-

रोहित शर्मा ने भी की नंबर 4 पर खिलाने की पैरवी-

बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा भी धोनी को नंबर 4 पर खिलाने की पैरवी कर चुके हैं। धोनी के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं चाहता हूं कि वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आएं। यही जगह उनके लिए आदर्श है।' रोहित ने यह बात पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद कही थी। रोहित ने कहा कि रायडू नंबर चार पर काफी अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए पूरी तरह से यह अब कोच और कप्तान की सोच पर निर्भर करता है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं चाहूंगा की धोनी ही नंबर चार पर बल्लेबाजी करें।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 14:20 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+