तो युवराज सिंह इन दिनों असिन के साथ डेटिंग कर रहे हैं?
मुंबई। इन दिनों भले ही साल 2011 के मैन ऑफ टूर्नामेंट युवराज सिंह टीम इंडिया से कोसों दूर हों लेकिन न्यूज की दुनिया से वो दूर नहीं हैं तभी तो कभी अपने क्रिकेट की वजह से तो कभी अपने पापा योगराज सिंह की वजह से वो सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी वो हेडलाइन में हैं लेकिन इस बार वजह उनका नया अफेयर है।
जी हां दोस्तों इन दिनों युवराज सिंह को साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ वक्त बिताते देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं। दोनों के कोई पार्टीयों में भी साथ देखा जा सकता है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से घंटों लंबी चैटिंग करते हैं तो वहीं दोनों के बीच के बांडिंग का अंदाजा आप इंस्ट्राग्राम से भी लगा सकते हैं। खबर तो यह भी है कि मिस्टर युवी असिन को 'Assassin' कहकर पुकारते हैं।
फिलहाल दोनों को लेकर अफेयर की चर्चाएं गर्म हैं लेकिन असिन और युवराज दोनों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर टिपप्णी की नहीं हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि युवराज का नाम किसी फिल्मी अभिनेत्री से जुड़ा है इससे पहले उनका अफेयर किम शर्मा से रह चुका है इनके अलावा उनका नाम दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल, नेहा धूपिया और आंचल आनंद से भी जुड़ चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
