युवराज सिंह के बारे में शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। आईपीएल 8 की नीलामी में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ में क्या बिके, एक बार फिर से चारों ओर युवी-युवी का ही शोर दिखने लगा। क्या चैनल और क्या अखबार, एक बार फिर से युवराज सिंह हेडलाइन बन गये हैं, इसी बीच पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस यानी फास्ट बॉलर शोएब अख्तर ने युवी के बारे में एक बड़ा खुलासा करके सबको चौंका दिया है।
एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए अख्तर ने कहा कि एक मौका ऐसा था जब उन्हें और उनकी पूरी पाकिस्तानी टीम को युवराज सिंह की बल्लेबाजी से डर लगता था, हमें युवी को बॉल करने में घबराहट होती थी।
इसलिए तो मुझे लगता है कि युवराज सिंह को 16 करोड़ में नहीं बल्कि 160 करोड़ नें खरीदा जाना चाहिेए। युवराज सिंह की तारीफ पढ़ते हुए अख्तर ने कहा कि वो उन महान खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कभी रिकार्ड के लिए नहीं खेलते।
युवी कभी रिकार्ड के लिए नहीं खेलते
आपको बता दें कि आईपीएल 8 के लिए सोमवार को हुई नीलामी काफी चौंकाने वाली रही। फिटनेस और फार्म को लेकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह के लिए16 करोड़ रुपये की रिकार्डतोड़ बोली लगी, दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने युवराज को 16 करोड़ रुपये में हासिल किया। युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकार्ड ध्वस्त किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
