कोलकाता। टी-20 विश्वकप में आज कोलकाता में ईडेन-गार्डेन के मैदान पर भारत-पाक मैच को लेकर पूरे देश में जमकर उत्साह है। हर किसी को इस मुकाबले का इंतजार है। देशभर में लोग भारत की जीत के लिए हवन, पूजा और नमाज अदा कर रहे है। लेकिन इन सब से इतर टीम इंडिया मैदान पर जमकर पसीना बहा रहा है।
Go, pick up the ball - Captain @msdhoni is in the nets #Ind #WT20 https://t.co/N86Q3cDjFq
— BCCI (@BCCI) March 18, 2016
मैच से पहले आशीष नेहरा और हरभजन सिंह ने भारत-पाक के बीच हुए मुकाबलों की पुरानी यादों को ताजा किया। भज्जी ने कहा कि 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत उनके लिए खास है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत नींव रखी थी।
Former #Ind captain @SGanguly99 with @imVkohli and @ImRaina at Eden Gardens pic.twitter.com/A21x1k89F6
— BCCI (@BCCI) March 18, 2016
Just like old times #Ind - @SGanguly99, @YUVSTRONG12, @harbhajan_singh, Nehra #WT20https://t.co/IVrhMsDHo4
— BCCI (@BCCI) March 18, 2016
वहीं मैच से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया की जर्सी की अहमियत को बताया और बोले कि बचपन से ही इस जर्सी का पहनना उनका सपना था। कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया तो पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।
The Hitman - @ImRo45 is geared up for practice session #Ind #WT20 pic.twitter.com/hiEjdTelHf
— BCCI (@BCCI) March 18, 2016
The Men in Blue are ready for the net session - @harbhajan_singh and @SDhawan25 #Ind #WT20 pic.twitter.com/pJ32esrA3o
— BCCI (@BCCI) March 18, 2016
टीम के ओपनर शिखर धवन ने भी जमकर प्रैक्टिस की तो दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान लंबे लंबे शॉट्स लगाते हुए देखे जा सकते हैं। मैच से एक दिन पहले सुरेश रैना ने भी मैदान पर जमकर पसीना बहाया और प्रैक्टिस सेशन देखने के लिए आये दर्शकों को निराश नहीं किया। उन्होंने दर्शकों के साथ सेल्फी भी खिचायीं और ऑटोग्राफ भी दिये।