For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019ः आखिर क्यों टीम इंडिया में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति पर मचा है बवाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बेहतरीन खेल दिखा रही है। इसमें कोई शक नहीं कि भारत ने विश्वकप के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है। हालांकि भारत के लिए अब भी मध्यक्रम के बल्लेबाजों को लेकर कुछ पेशोपेश बनी हुई है। खासकर जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में जिस तरह से दिनेश कार्तिक और अंबाती ने मिले मौके को दोनों हाथों से गंवाया उसको देखकर भारत के अन्य क्रिकेटरों की टीम में जगह को लेकर मांग उठनी तेज हो गई है।

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति पर उठे सवाल-

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति पर उठे सवाल-

इनमें सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का आ रहा है। कई क्रिकेट विश्लेषकों और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत की वन डे टीम में इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह होनी चाहिए। खासकर दिनेश कार्तिक या अंबाती रायडू के एक विकल्प के रूप में पंत को जरूर रखना चाहिए। पंत को टीम में रखने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी है। पंत विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं और वे भारत के लिए एक एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। अब पंत को टीम में देखने की मांग करने वालों में नया नाम जुड़ा है- माइकल वॉन।

ICC के सीईओ डेव रिचर्डसन ने स्टंप माइक्रोफोन के बारे में बताई ये पते की बात

'ऋषभ पंत टीम में क्यों नहीं हैं?'

वॉन, जो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, ने ट्वीटर सवाल पूछा है- 'ऋषभ पंत टीम में क्यों नहीं हैं?' बता दें कि भारत को अब केवल एक ही वनडे मैच न्यूजीलैंड दौरे पर खेलना है। उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो जाएगी। इस सीरीज में पंत टीम की ओर से खेलेंगे। यहा ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत के जब भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चुनौतीपूर्ण हालातों में रन नहीं बनाते हैं तो मध्यक्रम और निचला मध्यक्रम भी ध्वस्त हो जाता है। कई बार ऐसा हो चुका है। हेमिल्टन में ऐसा ताजा मामला तब देखने को मिला था जब भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बोल्ट की घूमती गेंदों पर फेल हो गए थे और बाद में रायडू, कार्तिक और जाधव जैसे बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर सके।

क्यों उठ रही है पंत के लिए मांग-

क्यों उठ रही है पंत के लिए मांग-

भारत इस मैच में केवल 92 रन बनाकर आउट हो गया था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। भारत की ओर से बार-बार यह समस्या देखने को मिलती है कि स्विंग लेती गेंद बल्लेबाजों को खासी परेशान करती है और अगर शीर्ष क्रम पर या फिर निचले क्रम पर धोनी टिककर नहीं खेलते हैं तो ऐसे हालातों में बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से प्लॉप हो जाते हैं। और अगर स्थिति बल्लेबाजी के मुफीद है, साथ ही शीर्ष क्रम भी अपना काम कर चुका है, तो देखा गया है अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव जैसे बल्लेबाज भी बखूबी सहयोगी भूमिका को अंजाम देते हैं। ऐसे में भारत को ऋषभ पंत के रूप में एक ऐसे बल्लेबाज को लेने के लिए बार-बार कहा जा रहा है जो अपने आक्रामक अंदाज से खेल का रूख पलटने की क्षमता रखते हैं।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+