नई दिल्ली। टीम इंडिया के प्रचलित प्लेयर ईशांत शर्मा ने हाल ही में बॉस्केट बॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से सगाई कर ली है। ईशांत के सगाई की खबर वाकई में काफी चौंकाने वाली थी लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आयी जब प्रतिमा सिंह ने ईशांत के बारे में कुछ खास बातें बताईं।
प्रतिमा सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी न्यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ईशांत काफी रोमांटिक हैं और वो और ईशांत लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
फिल्मी अंदाज में ईशांत ने किया था प्रतिमा को प्रपोज
प्रतिमा ने बताया कि ईशांत ने उन्हें बिल्कुल फिल्मी अंदाज में कार के अंदर गुलाब और चॉकलेट के साथ प्रपोज किया था। ईशांत के साथ लंबा वक्त बिताने के बाद प्रतिमा ने कहा कि मुझे लगा कि मेरी लाइफ के लिए ये ही बेस्ट हैं। प्रतिमा ने कहा कि ईशांत बहुत केयरिंग, लविंग और रोमांटिक हैं।
दोनों इस साल के दिसंबर में शादी करेंगे
निश्चित तौर पर प्रतिमा की ये बातें काफी चौंकाने वाली हैं क्योंकि ईशांत की छवि एग्रेसिव, गुस्सैल और बिंदास खिलाड़ी के रूप में होती है लेकिन अगर उनकी होने वाली लाइफ पार्टनर उनके बारे में ऐसी बातें करती हैं तो वाकई में ये काफी अनोखी बात है। फिलहाल दोनों अभी अपनी लव-लाइफ का मजा ले रहे हैं, उम्मीद है कि दोनों इस साल के दिसंबर में शादी करेंगे।