मोहाली पारी के बाद डैनियल वैट ने फिर भेजा कोहली को स्पेशल-लविंग मैसेज
मोहाली। टी20 विश्वकप के मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने जो शानदार पारी खेली है उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है और इस तारीफ के चलते इंसान के दबे हुए अरमान भी बाहर आ जा रहे हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनिएल वैट की, जिनके दिल में एक बार फिर से विराट कोहली के अरमान हिचकोले मारने लगे हैं।
मोहाली मैच के तुरंत बाद डैनियल ने तुरंत एक ट्विट विराट के लिए किया, जिसमें उन्होंने विराट को बेहद स्पेशल कहकर संबोधित किया है।
Ps watched @imVkohli 's innings! 😮Woweeee special player 🙌👏
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) 27 March 2016
मालूम हो कि डेनिएल वैट सबसे पहले भारतीय मीडिया में उस वक्त चर्चाओं में आईं थी जब उन्होंने साल 2014 में ट्वीट कर विराट कोहली से शादी करने की इच्छा प्रकट की थी।
विराट पर दिल आया था डैनियल का
उसके बाद विराट और डैनियल की एक क्लोजअप फोटो ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था जिसके वायरल होने के बाद ये अफवाह फैल गई थी कि विराट को भी डैनियल भा गयी हैं लेकिन बाद में ये बात कोरी अफवाह ही निकली।फिलहाल कोहली की तरफ से तो नहीं लेकिन डैनियल के दिल में शायद आज भी कोहली के लिए कुछ-कुछ होता है, मैसेज तो यही लगता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
