इस मामले में विराट कोहली का मुकाबला करना चाहते हैं हर्शल गिब्स
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं, शहर लॉकडाउन हैं और खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ऐसे में लोगों को क्वारेंटाइन (एकांतवास) में रहने की सलाह दी जा रही है। इस बीच आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट किया जिससे क्रिकेट फैन्स सब कुछ ठप्प होने के बावजूद बोरियत महसूस न करें और घर पर बैठकर इस फन गेम का हिस्सा बन सकें। आईसीसी के इस मजेदार गेम पर दुनिया भर के फैन्स ने अपने तरीके के ट्वीट किये लेकिन इसमें जो सबसे खास ट्वीट रहा वो था साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स का।
और पढ़ें: जनता कर्फ्यू के लिये घर में बंद हुए दिनेश कार्तिक, वीडियो शेयर कर बताया कोरोना से बचने का तरीका
हर्शल गिब्स ने आईसीसी के इस मजेदार गेम का हिस्सा लेते हुए कहा कि वह कप्तान विराट कोहली से इस मामले में मुकाबला करना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका के लिये 6 गेंद में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले हर्शल गिब्स खेल के मैदान पर नहीं बल्कि जिम में उनके साथ मुकाबला करना चाहते हैं।
और पढ़ें: 'राजनीति की बजाय अपनी बल्लेबाजी पर दे ध्यान', पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज को लताड़ा

आईसीसी ने शेयर किया फन गेम
दरअसल आईसीसी ने कोरोना वायरस के कहर के बीच घर पर बैठे लोगों के साथ एक फन गेम खेला जिसमें एक तस्वीर शेयर कर पूछा कि आपका फेवरिट क्वॉरेंटाइन पार्टनर कौन है? इस मजेदार खेल में आईसीसी ने साल के 12 महीनों के आगे एक-एक खिलाड़ी का नाम लिखा और साथ ही कुछ इंडोर एक्टिविटीज का नाम लिखा है जो कि आपके फोन नंबर के आखिरी संख्या के अनुसार तय होगा। इसके अनुसार यह देखना होगा कि किस खिलाड़ी के साथ आप क्वारेंटाइन में क्या करते हुए वक्त बिताना चाहते हैं।

हर्शल गिब्स ने इसी फन गेम पर लिये मजे, पर दिया यह टविस्ट
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने इसी पर मजे लेते हुए लिखा कि विराट कोहली उनके क्वारेंटाइन पार्टनर होंगे। दरअसल हर्षल गिब्स के जन्म का महीना फरवरी है और आईसीसी की फोटो के अनुसार विराट कोहली का ही नाम है। लेकिन इस दौरान उन्होंने आईसीसी की सुझाई एक्टिविटी को न चुनकर लिखा कि वह विराट कोहली के साथ जिम में मुकाबला करेंगे।
|
वार्नर ने भी किया रिप्लाई, बताया किसके साथ बनायेंगे टिकटॉक वीडियो
वहीं इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी रिप्लाई किया, और कहा कि इस गेम के अनुसार वो और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन क्वारेंटाइन में टिकटॉक वीडियो बनायेंगे।
बता दें कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में आउटडोर ऐक्टिविटीज पर पाबंदी है। ऐसे में सभी सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं दुनिया भर के खेल संघ भी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर ही व्यस्त हैं। पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां थमने के बाद आईसीसी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर ही फैन्स को गुदगुदाने की कोशिश कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
