धोनी और विराट की तस्वीर पर रवि शास्त्री का यह ट्वीट हुआ वायरल, ऐसा क्या लिख दिया
नई दिल्ली। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पिछले कुछ समय से पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कप्तान विराट कोहली को करीब से देखा है। हालांकि एमएस धोनी और कोहली के व्यक्तित्व और खेल के विपरीत दृष्टिकोण हैं, लेकिन रवि शास्त्री मानते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं । धोनी जब अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों में 28 रनों की धीमी पारी खेल सके तो उनपर सवाल उठाने शुरू कर दिए गए लेकिन विंडीज के खिलाफ अगले ही मैच में धोनी ने 61 गेंदों में 56 रनों की पारी खेल सबको जवाब दिया।

शेयर की यह तस्वीर
धोनी की जब आलोचना हो रही थी तो कोच शास्त्री ने चुप्पी साधी थी। वैसे भी शास्त्री कई बार कह चुके हैं कि वो आलोचकों को जवाब प्रदर्शन से देना पसंद करते हैं ना कि बयानबाजी से। ऐसे में शास्त्री ने 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ कोहली और धोनी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर हजार शब्द बयां करती है, यह बात शास्त्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर ने सच साबित कर दी। शास्त्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि इन दोनों क्रिकेटरों की क्या अहमियत है। शास्त्री ने लिखा, ''दोनों अलग-अलग शख्सियतें हैं, वे चैंपियन हैं और अपने तरीके से प्रभावी हैं।''
|
बहुत कुछ कह गई तस्वीर
शास्त्री द्वारा कोहली और धोनी के साथ ऐसे समय में तस्वीर शेयर करना बहुत कुछ कहती है। शास्त्री का एक तरह से यह आलोचकों को ही जवाब था जो धोनी की बैटिंग व कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हैं। वहीं नंबर-4 के लिए मचे घमासान पर भी शास्त्री कई बार कह चुके हैं कि ऐसे माैकों में कोहली और धोनी खुद भी जिम्मा संभालने की काबिलियत रखते हैं।
बेहतर विकेटकीपर काैन है, धोनी या सरफराज, ICC ने वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

कोहली जानते हैं धोनी की अहमियत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी की धीमी पारी पर सवाल उठाए थे लेकिन कप्तान कोहली हर मोड़ पर धोनी का समर्थन करने से पीछे नहीं हटते। विंडीज के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने कहा था कि धोनी जानते हैं कि उन्हें पिच पर क्या करना है। जब उनका दिन खराब होता है तो लोग उनकी आलोचना करने लग जाते हैं। कोहली ने कहा था, ''धोनी जानते हैं कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कैसे बल्लेबाजी करनी है। जब आपको आखिर में 15 20 रन चाहिए होते हैं तो वह वैसा ही करते हैं। उनका अनुभव 10 में से आठ मैचों में काम आता है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
