29 मार्च को हम जरूर फाइनल खेलेंगे: धोनी
मेलबर्न। इस समय टीम इंडिया आस्ट्रेलिया में कल से होने वाले त्रिकोणीय सीरीज की तैयारी में जुटी है, इस त्रिणोणीय सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगल फोकस विश्वकप 2015 होगा जिसके बारे में बात करते हुए आज टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वो और उनकी टीम विश्वकप 2015 में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और उनकी टीम जरूर फाइनल में पहुंचेगी।
हालांकि धोनी ने कहा कि साल 2011 से साल 2015 के विश्वकप मुकाबले में सबसे बड़ा अंतर भौगोलिक अंतर है जिसके लिए हमें विशेष तैयारी के तहत खेल दिखाना होगा और कभी हम अच्छा परफार्म कर पायेंगे।
धोनी ने यह बात न्यू टीम इंडिया जर्सी के अनावरण के मौके पर कही जिसे कि नाइक कंपनी ने तैयार किया है। मालूम हो कि विश्वकप 2015 की शुरूआत 14 फरवरी से हो रहा है और मैच का फाइनल 29 मार्च होगा।
विश्वकप 2015 की अंतिम 15 की जो टीम है वो निम्नलिखित है...
1.महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
2.विराट कोहली (उपकप्तान)
3. अजिंक्य रहाणे
4.शिखर धवन
5.रोहित शर्मा
6.स्टुअर्ट बिन्नी
7.सुरेश रैना
8.रवींद्र जडेजा
9.अंबाती रायडू
10.अक्षर पटेल
11.रविचंद्रन अश्विन
12.भुवनेश्वर कुमार
13.मोहम्मद समी
14.उमेश यादव
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
