For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: इंग्लिश खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव तो क्या टल जायेगी भारत-श्रीलंका सीरीज, जानें पूरा मामला

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से शुरू होने वाली रॉयल लंदन वनडे सीरीज के 24 घंटे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 7 सदस्यों (3 खिलाड़ी और 4 सपोर्टिंग स्टाफ) के कोरोना संक्रमण का शिकार होने के बाद अचानक से हड़कंप मच गया। ईसीबी ने आनन-फानन में पूरी वनडे टीम को क्वारंटीन कर दिया और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिये 18 सदस्यों की नई टीम का ऐलान किया जिसकी कमान बेन स्टोक्स को सौंपी गई। हालांकि इंग्लिश खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने का असर 13 जुलाई से शुरू होने वाली भारत-श्रीलंका की वनडे सीरीज पर भी देखने को मिल सकता है।

दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही इंग्लैंड की टीम श्रीलंका की टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी, जिसका तीसरा मैच रविवार को बारिश के चलते धुल गया। लेकिन दोनों टीमें मैदान पर आखिरी बार रविवार को मिली जरूर थी, ऐसे में सोमवार को कराये गये कोविड टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद यह खतरा श्रीलंकाई टीम पर भी मंडरा रहा है।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिये लक्ष्मण-पठान ने चुनी प्लेइंग 11, जानें किसे मिली जगह

श्रीलंका की टीम इस समय अपने देश लौट चुकी हैं, जहां पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी खिलाड़ियों दांबुला स्थित बायोबबल में भेज दिया है और 4 दिन तक सख्त क्वारंटीन में रखा है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग कमरों में रखा जायेगा और पांचवे दिन सभी खिलाड़ियों के कोरोना नेगेटिव होने के बाद ही मैदान पर उतरने की इजाजत दी जायेगी।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा,'इंग्लैंड दौरे पर गई हमारी टीम आज (6 जुलाई) कोलंबो पहुंच रही है जिसके बाद सभी खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराकर दूसरे बायोबबल में भेजा गया। हमारे खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से निकलने से पहले भी आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इस कारण हम किसी भी प्लेयर को घर नहीं भेज सकते। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी संक्रमण का शिकार होता है तो उसे टेस्ट और आईसोलेशन के नियमों के तहत क्वारंटीन कर दिया जायेगा।'

और पढ़ें: 'श्रीलंका को मानना चाहिये BCCI का एहसान', अर्जुन राणातुंगा के बयान पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर

ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज पर कोई असर या टलने जैसी स्थिति के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 13 जुलाई से खेला जायेगा जबकि आखिरी मैच 26 जुलाई को आयोजित होगा। इस दौरान सभी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जायेंगे।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 21:02 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+