For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'श्रीलंका को मानना चाहिये BCCI का एहसान', अर्जुन राणातुंगा के बयान पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा की ओर से दिये गये बी टीम वाले बयान को काफी पलटवार झेलना पड़ रहा है। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दोयम दर्जे की टीम बताने को लेकर अर्जुन राणातुंगा को अब तक कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा है और अब इस फेहरिस्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का नाम भी शामिल हो गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई से कोलंबो के मैदान पर खेला जायेगा।

और पढ़ें: अफगानिस्तान की टी20 टीम के नये कप्तान बनें राशिद खान, निशाने पर टी20 विश्वकप

बीसीसीआई ने अपने नियमित खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम को राहुल द्रविड़ की कोचिंग में दौरे पर भेजा है। हालांकि 1996 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा को यह पसंद नहीं आया है और उन्होंने ऐसी टीम भेजने को श्रीलंका क्रिकेट का अपमान बताया।

और पढ़ें: IND vs SL: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया- राणातुंगा के बयान पर कैसा था भारतीय टीम का रिएक्शन

चर्चा में बने रहने के लिये की ऐसी बयानबाजी

चर्चा में बने रहने के लिये की ऐसी बयानबाजी

अर्जुन राणातुंगा के इस बयान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी ताजा यूट्यूब वीडियो में जमकर लताड़ लगाई है और कहा कि उन्होंने जान बूझ कर चर्चा में रहने के लिये ऐसे भद्दे बयानों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा,'राणातुंगा ने यह बयान सिर्फ चर्चा में रहने के लिये दिया है। भारत एक ऐसा देशा है जिसके पास 50 से 60 विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और एक साथ दो अंतर्राष्ट्रीय टीम उतारने का दम रखता है। श्रीलंका दौरे पर गये कई खिलाड़ी जिसमें शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं लंबे समय से भारत के लिये खेलते आ रहे हैं। एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के मुंह से ऐसा बयान सुनकर दुख होता है।'

श्रीलंका को भारतीय टीम भेजने के लिये बीसीसीआई को कहना चाहिये थैंक्स

श्रीलंका को भारतीय टीम भेजने के लिये बीसीसीआई को कहना चाहिये थैंक्स

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करना चाहिये कि जब वो आर्थिक समस्या से जूझ रहें है तो भारत ने आगामी सीरीज के लिये टीम भेजी है ताकि उनकी आर्थिक समस्या को कुछ हद तक दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा,'श्रीलंका क्रिकेट नकारात्मक अवस्था में है। इंग्लैंड में उन्होंने जिस तरह से सीरीज खेली है उसे देखिये, ऐसा लगता है कि जैसे उसके खिलाड़ी क्रिकेट खेलना भूल गये हैं। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को खुद को खुशकिस्मत मानना चाहिये और भारत से टीम भेजने पर बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करना चाहिये। एसएलसी को आर्थिक समस्या से बाहर निकालने के लिये भारत ने दौरे के लिये हामी भरी और स्टार प्लेयर्स से भरी टीम भेजी है।'

आकाश चोपड़ा ने भी लगाई थी फटकार

आकाश चोपड़ा ने भी लगाई थी फटकार

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अर्जुन राणातुंगा के बयान कि निंदा करते हुए साफ किया था कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम के 14 खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिये किसी न किसी प्रारूप में खेल चुके हैं तो ऐसे में उसे दोयम दर्जे की टीम बताना गलत है। वहीं पर पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने राणातुंगा को अपनी टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा था कि अफगानिस्तान की टीम को विश्व कप क्वालिफायर नहीं खेलना है लेकिन आपको खेलना है तो ऐसे में अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें और बाद में भारतीय टीम को दोयम दर्जे की बतायें।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 19:24 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+