शाहिद अफरीदी का दिखा असली चेहरा, पास आए शख्स को यूं भगाया(Video)
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी सोशल मीडिया पर छाने के लिए आए दिन भारत के खिलाफ बेतुक्का बयान देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला था, लेकिन इसका जवाब उन्हें भारत के ही कई पूर्व क्रिकेटरों के द्वारा मिल गया था। अफरीदी यूं तो अपने लोगों के सामने बहुत दरियादिल दिखाते हैं। उनमें भारत के खिलाफ जहर भरने का काम अपने भड़काऊ भाषण से करते हैं। लेकिन उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है जिसमें उनका असली चेहरा नजर आया।

वायरल हुआ वीडियो
ऐसा माना जा रहा है भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर वो पाकिस्तान की जनता के बीच अपनी एक अलग छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो राजनीति में जाने का एक जरिया है। अफरीदी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जाकर वहां पर भारत के लिए जहर उगला था और वहां की जनता के लिए दरियादिली भी दिखाई। यही नहीं कोरोना काल में वह जरूरतमंदों को राशन दे रहे हैं। मगर हाल में सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पास आए शख्स को यूं भगाया
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कोरोना के खौफ के बीच अफरीदी एक जगह सभा को भाषण दे रहे थे, तभी एक गरीब शख्स उनके पास पहुंच गया। वीडियो को देखकर लग रहा है कि शख्स फोटो खिंचवाने के इरादे से अफरीदी के पास पहुंचा था। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए शख्स के करीब आने के बाद अफरीदी ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और डांट कर उस व्यक्ति को वहां से बाहर भगा दिया। हालांकि इसके बाद अफरीदी ही ट्रोल हुए। कई लोगों ने तो उन्हें सबसे बड़ा कोरोना बताया। एक यूजर ने कहा कि जो उस व्यक्ति को हटाने आया, वो खुद ही अफरीदी के करीब था। एक यूजर ने कहा कि ये सब कैमरे के आने का चक्कर है। वहीं एक ने कहा कि अफरीदी में काफी घमंड हैं।
वसीम जाफर ने कोहली को नहीं, बल्कि इसे बताया टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज
पीएम मोदी के खिलाफ दिया था विवादित बयान
बता दें कि शाहिद अफरीदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके आफत अपने नाम ले ली थी। उनके इस बयान के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन आदि क्रिकेटरों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। शाहिद अफरीदी ने यह बयान पीओके में जाकर दिया था। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ कहा था कि वो मजहबी बीमारी से पीड़ित हैं। कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वो बीमारी मजहब की बीमारी है। वो उस बीमारी को लेकर सियासत कर रहे हैं। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों पर जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
