Day Night Test के लिए गेंद को पानी में भिगोकर प्रैक्टिस कर रहे हैं बांग्लादेशी गेंदबाज
नई दिल्ली: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट की तैयारी के तहत ओस की स्थिति के हिसाब से ढलने के लिए गेंद को पानी में डुबो कर अभ्यास कर रहे हैं। इस बात का खुलासा बांग्लादेशी स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने किया है। कोलकाता में अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयार, बांग्लादेश और भारतीय टीम दोनों इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शाम के बाद और रोशनी के नीचे अभ्यास कर रहे हैं। ये ऐसी ही स्थिति है जो दोनों टीमों को डे-नाइट टेस्ट के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन में देखने को मिलेगी।

गेंद पानी में डुबोकर प्रैक्टिस कर रहा बांग्लादेश
बांग्लादेश की पूरी टीम ने सोमवार को मुख्य विकेटों पर लगभग तीन घंटे बिताए और मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने स्लिप और विकेटकीपर लिटन दास को खिलाड़ियों को कैच थमाया। मेहदी ने कहा कि उनकी टीम गुलाबी गेंद से ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहती है। मेहदी ने संवाददाताओं से कहा, "आने वाले दिनों में तेज गेंदबाज पानी में गेंद को डुबाकर गेंदबाजी करना जारी रखेंगे। मुझे लगता है कि हम आने वाले दिनों में स्थिति के हिसाब से ढल सकते हैं। स्पिनर्स गेंद को स्किड कर सकते हैं। इसमें उछाल और टर्न होने की भी संभावना है।" इस दौरान मौजूद तीनों नेट्न में से एक में मेहदी ने भी लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी।

गुलाबी गेंद पर राय-
उन्होंने कहा, "मैंने गुलाबी गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी की। यह पिच होने के बाद तेजी से आगे बढ़ रही थी। यह बल्ले से भी जल्दी छूट जाती है। मुझे लगता है कि यह अधिक स्विंग करती है। हम अभी भी गुलाबी गेंद के लिए नए हैं। हमें इसके साथ बहुत समय नहीं मिला है लेकिन हम जितना संभव हो उतना कवर करने की कोशिश कर रहे हैं। लंबे समय तक खेलना महत्वपूर्ण होगा, खासकर तब जब बल्लेबाज क्रीज पर समय गुजार चुका हो। " इसके साथ ही मेहदी ने कहा कि गेंद सीम को देखना एक चुनौती होगी।
पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- हमारे खिलाड़ियों को अंग्रेजी नहीं आती, स्लेजिंग कैसे करेंगे

ईडन गार्डन्स तैयार-
उन्होंने कहा, "इसे पकड़ने और फील्डिंग करते समय भी देखने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमें मैच के दौरान सावधान रहना होगा। सीम को कई बार देखा जा सकता है, लेकिन कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब आप इसे नहीं देख सकते।" बता दें कि भारत ने इंदौर में हुए शुरुआती टेस्ट में तीन दिनों के अंदर बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था। अब इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
