Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैसे बने विराट शुद्ध शाकाहारी, सुनील छेत्री ने शेयर किया मजेदार किस्सा

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के एक सरकारी संस्थान का विराट कोहली और बीसीसीआई के नाम जारी किया पत्र खासा चर्चाओं में रहा था। इस संस्थान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से कड़कनाथ चिकन खाने की अपील करते हुए कहा था कि आप जो चिकन खाते हैं उसमें काफी फैट होता है। इसलिए आप हमारे यहां का कड़कनाथ चिकन खाएं क्योंकि इसमें कोई फैट और कॉलेस्ट्राल नहीं है।

कोहली को देख छेत्री भी बने शाकाहारी

कोहली को देख छेत्री भी बने शाकाहारी

लेकिन आप सभी को जानकर आश्चर्य हो सकता है कि विराट अब पूरी तरह से शाकाहारी हो चुके हैं। यह खबर पहले भी आई थी और अब इस खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि कोहली के दोस्त और भारत की फुटबॉल टीम के हीरो सुनील छेत्री ने की है। दोनों की ही दोस्ती जगजाहिर है। इस बात का पता इस बात से चलता है कि कोहली की संगत ने छेत्री को भी शाकाहारी बना दिया है। इस बात की जानकारी खुद छेत्री ने दी है।

पांचवें ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में यह बदलाव चाहते हैं गावस्कर

जब छेत्री ने बनाया विराट का मजाक-

छेत्री ने कहा टीवी शो में ब्रेक के दौरान वह चौंक गए जब विराट ने खाने के लिए इडली ऑर्डर की। मैंने उस समय विराट का मजाक बनाया लेकिन बाद में मुझे पता तला कि वह शाकाहारी बन गए हैं। उनकी पत्नी भी शाकाहारी हैं और अब मैं भी शाकाहारी हो गया हूं। छेत्री ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी और विराट के बीच ज्यादातर फुटबॉल, फिटनेस और डाइट को लेकर बातचीत होती है। छेत्री ने यह भी कहा, 'मुझे नहीं पता कि विराट ने इस बात की कोई घोषणा की है या नहीं लेकिन अब वे शाकाहारी हो चुके हैं।' वहीं अपने शाकाहारी बनने को लेकर छेत्री ने कहा कि उनकी उम्र अब इस पड़ाव पर है जहां तेज रिकवरी के लिए उनको खासी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में शाकाहारी होना इसमें मदद कर सकता है।

'विराट बाकी इंसानों से अलग हैं'

'विराट बाकी इंसानों से अलग हैं'

6 महीने शाकाहार अपना रहे कोहली के बारे में सुनील छेत्री ने कहा कि कोहली जो कर रहे हैं वह आसान नहीं है बल्कि अविश्वसनीय है। छेत्री ने कहा, 'वह अन्यों से अलग इंसान हैं। वह क्या खाते हैं, कैसे ट्रेनिंग करते है ये कुछ ऐसा है जिसमें वे औरों से अलग है। वह वास्तव में एक फुटबॉलर की तरह से खुद को ट्रेन करते हैं। वे धावकों के बारे में बात करते हैं, बॉडी फैट के बारे में बात करते हैं। वह बहुत ज्यादा उर्जा बेहतर खिलाड़ी होने पर खर्च करते हैं और ये एक ऐसी बात है जो मैं उनसे सीख सकता हूं।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 16:32 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+