पांचवें ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में यह बदलाव चाहते हैं गावस्कर

नई दिल्ली। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर चौथे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी कमी खली थी। इसके अलावा टॉप फार्म में चल रहे मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया था। ऐसे में अपनी आधी ताकत के साथ खेल रहे भारत के पास अपनी इस 'आधी' ताकत को भी पूरी कर दिखाने का सुनहरा मौका था लेकिन शुभमन गिल, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव जैसे खिलाड़ी इस सुनहरे मौके पर बुरी तरह से चूक गए।

कार्तिक की जगह पर धोनी

कार्तिक की जगह पर धोनी

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पांचवे मैच में टीम में वापस लौट आने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि कार्तिक को धोनी के आने पर टीम में अपनी जगह खाली करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि यह सब धोनी की फिटनेस पर निर्भर भी करेगा कि वे मैच रहते फिट भी हो पाते हैं या नहीं। इसके अलावा गावस्कर चाहते हैं कि कोहली की अनुपस्थिति में भारत को शुभमन गिल के साथ ही उतरना चाहिए। साथ ही लिटिल मास्टर का यह भी कहना है कि टीम में बाकी के बदलाव पिच के हिसाब से होने चाहिए।

लोकेश राहुल के फॉर्म से जूझने पर राहुल द्रविड़ ने कही बड़ी बात

शुभमन गिल को मिले एक और मौका

शुभमन गिल को मिले एक और मौका

गावस्कर ने कहा, 'मेरा मानना है कि कि वे धोनी को कार्तिक की जगह पर लाएंगे। इस बदलाव के अलावा बाकी के बदलाव मेरे ख्याल से पिच को देखकर तय होंगे। मुझे नहीं लगता ज्यादा बदलाव होंगे। शुभमन गिल को जरूर एक और मौका मिलना चाहिए।' आपको बता दें कि हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे धोनी आजकल बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई वनडे सीरीज में तीन मैचों में 193 रन बनाए थे और मैन ऑफ द सीरीज भी रहे थे।

विश्व कप 2019ः आखिर क्यों टीम इंडिया में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति पर मचा है बवाल

3 फरवरी को है अंतिम वनडे

3 फरवरी को है अंतिम वनडे

बता दें कि भारत को कीवीलैंड पर 5 वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच वेलिंग्टन में खेलना है। भारत ने इस सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर 10 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। विराट कोहली को अंतिम दो मैचों और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 3 फरवरी को वेलिंग्टन में अंतिम वनडे खेलने के बाद भारतीय टीम इसी मैदान पर अपने टी20 अभियान की शुरुआत 6 फरवरी से करेगी। अगले दो टी20 मैच क्रमशः 8 और 10 फरवरी को खेले जाएंगे।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 15:19 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+