अनुष्का को लेकर पूरी तरह से कमिटेड हूं: विराट कोहली
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमकहानी अब किसी से छुपी नहीं हैं। अपनी-अपनी फील्ड के दोनों महारथि अक्सर लोगों के बीच में चर्चा के केन्द्र बन जाते हैं इसलिए जहां विराट की बात हो वहां अनुष्का का जिक्र कैसे ना हो.?
इसलिए जब विराट गुड़गांव के एक कार्यक्रम में जब शिरकत करने पहुंचे तो लोगों ने उन पर अनुष्का को लेकर सवालों की बौछार कर दी जिस पर विराट ने काफी समझदारी से जवाब दिया। लेकिन एक सवाल के जवाब में वो भी शर्मा गये और हंस पड़े।
और वो सवाल था महिला फैंस का, जिसमें विराट से पूछा गया था कि आपकी फीमेल फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है ऐसे में आप कुछ खास नहीं सोचते जिस पर कोहली ने शर्माते हुए कहा कि मैं एक समर्पित व्यक्ति हूं और अनुष्का को लेकर पूरी तरह से कमिटेड हूं और इसके बाद उन्होंने अनुष्का को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और अपनी शादी की बात को भी पूरी तरह से टाल गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
