INDvsAUS: पांचवें ODI से पहले कोहली ने घर पर की खास 'दोस्त' से मुलाकात
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का अंतिम मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 13 मार्च को खेला जाएगा। दिल्ली ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का घर भी है। ऐसे में कोहली के लिए सीरीज का समापन जीत के साथ करने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। अपने घर में आकर कोहली काफी अच्छा भी महसूस कर रहे हैं।

कोहली के 'घर' में मैच
इतना ही नहीं कोहली को घर वापसी के दौरान शानदार स्वागत भी मिला है। भारतीय क्रिकेटर अक्सर बड़े-बड़े विदेशी दौरों और घरेलू जमीन पर व्यस्त कार्यक्रम के चलते अपने घरों में कभी कभार ही जा पाते हैं। ऐसे में जब कोहली अपने घर गए तो उनके स्वागत में घर के अन्य सदस्यों के साथ कोहली का पालतू डॉगी भी तैयार था।
|
जब कोहली को घर में मिला खास 'दोस्त'
कोहली ने घर पहुंचने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पालतू डॉगी की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें कैप्शन दिया गया है- दिल्ली की जमीन पर। इस तस्वीर में विराट जहां बीसीसीआई की टी-शर्ट के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं उनका पालतू डॉगी उनके पास बैठा हुआ उनको निहार रहा है। तस्वीर को देखते ही आपको अंदाजा हो जाता है कि डॉगी विराट के आने से कितना खुश है।
INDvsAUS: DDCA ने विराट कोहली को सम्मानित करने का कार्यक्रम रद्द किया

पांचवें मैच में है प्रतिष्ठा दांव पर-
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज में अब तक चार वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। अब 13 मार्च को होने वाला मैच सीरीज का निर्णायक मैच साबित होगा। यह मैच भारत के लिए विश्व कप से पहले प्रतिष्ठा का भी बड़ा सवाल लेकर आ रहा है। अब तक अजेय मानी जा रही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज ने लगातार दो मैच जीतकर बड़ा झटका दिया है। भारत दो मैचों की टी-20 सीरीज पहले ही 2-0 से हार चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
