Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सऊदी अरब के जेद्दा में इरफान ने जिंदगी भर के लिए सफा को किया कूबूल

नई दिल्ली। आजकल शादियों का मौसम चल रहा है जो शादी नहीं कर रहे हैं वो सगाई कर रहे हैं। खबर आयी है कि लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान पठान ने भी 4 फरवरी को मॉडल सफा बेग को जिंदगी भर के लिए कूबूल कर लिया। जी हां ऐसी खबर आयी है कि इरफान और सफा का निकाह बेहद ही गु्प्त तरीके से 4 फरवरी को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ।

निकाह की पूरी प्रक्रिया मक्‍का की ग्रैंड मस्जिद में हुई। वैसे सफा रहतीं जरुर दुबई में हैं लेकिन वो मूल रूप से भारतीय हैं और भारत के हैदराबाद शहर की रहने वाली हैं। सफा एक मॉडल हैं और वो इंडियन इंटरनेशनल स्‍कूल अल जुबैल की पढ़ी हुंई हैं। हालांकि पठान की शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर एक कार्ड और सफा की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

इरफान और सफा की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और परिवार वालों की सहमति के बाद ही दोनों का निकाह हुआ है। खबर है शादी के बाद जब इरफान वतन लौटेंगे तो वो एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+