Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा तीसरे दौर में पहुंची, बोपन्ना हारे

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मे चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में आज भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा है। चौथी वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा ने दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की शुआई झांग को 6-1, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं पुरुष युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुवास को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्राडले मूसले की गैर वरीय जोड़ी ने बोपन्ना और पाब्लो कुवास 6-2, 6-7, 4-6 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बोपन्ना की हार से पुरुष युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

बुधवर को पहले दौर में ब्रिटिश जोड़ी जोसलिन रे और एना स्मिथ को 6-3, 6-1 से हराने वाली सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोड़ीदार बार्बरा स्ट्राइकोवा ने महिला डबल्स के दूसरे दौर में भी दमदार खेल दिखाया। सानिया और बार्बरा ने सीधे सैटो में सामंथा स्टोसुर और चीन की शुआई झांग को 6-1, 6-4 से हराया। अपनी जोड़ीदार के साथ सानिया अगले राउंड में जापान की एरि होजुमी और मियू कातो से खेलेंगी। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना खिताब बचाने के लिए उतरी हैं।

महिला डबल्स और मिक्सड डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं सानिया
आपको बता दें कि पिछले साल सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस साल भी स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से भारतीय खेल प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं। सानिया मिश्रित युगल का ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं। महिला युगल में इस बार सानिया मिर्जा चेक जोड़ीदार के साथ उतरी हैं। पहले दो राउंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली सानिया का आगे का सफर कैसा रहता है, इस पर सभी की निगाहें हैं।
पढ़ें- ऑस्ट्रेलियन ओपन: अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में सानिया और बोपन्ना

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+